breaking post New

*खस्ताहाल सड़क, बन रही जानलेवा, आखिर जिम्मेदार कौन?*

*खस्ताहाल सड़क, बन रही जानलेवा, आखिर जिम्मेदार कौन?*

*बेलगहना से कुरदर जाने वाली पहाड़ी सड़क में जगह जगह हो गए है जानलेवा गड्ढ़े।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*नही ध्यान दे रहे अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सायद कर रहें है किसी हादसे का इंतजार।*

*बिलासपुर----करगीरोड बिकास खण्ड से 18 की मी दूर स्थित बेलगहना से कुरदार पहुँचने के लिए सड़क का निर्माण हुवा था, आदिवासी बाहुल्य, जंगली क्षेत्र है, पहले दुर्गम पहुँच मार्ग था,रोड बन जाने से आना जाना आसान हो गया था।*

*कुरदार की घाटी देखने लायक प्राकृतिक सुंदरता से भरा स्थान है यँहा बाहरी लोग भी बिहंगम द्रश्य देखने पिकनिक मनाने घूमने जाते रहते है। सर्पाकार सड़क जंगल की बादियों की सुंदरता यँहा पहुँचने वाले का मन मोहने लगती है। परंतु अभी की स्थिति में सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए है। सड़क पतली है एक तरफ पहाड़ का पानी बहने की नाली है, किनारे में भी बड़े बड़े गड्ढे हो गये है, जो बाहन चालको के लिए खतरनाक साबित हो रहे है। अगर जल्द ही इस तरफ जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी गण ध्यान नही देते, सड़क की मरम्मत नही कराते तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। किसी की जान भी जा सकती है।*

*अब बड़ा सवाल यह उठता है कि बड़ी लागतों से सड़क बनायीं जाती है ,टेक्नीशियन, इंजीनियरों की देख रेख में सड़क बनती है, इसमे बहनों का आना जाना होता है सवारी गाड़ियां भी आती जाती है। ऐसे में खराब सड़क घातक हो सकती है। तो फिर गुडवत्ता का विशेष ध्यान क्यों नही दिया जाता फिर इतनी जल्दी से सड़क खराब क्यों हो जाती है। यह बड़ा ही सोचनीय बिषय है। यदि गुडवत्ता पूर्ण कार्य होता है और सड़क फिर भी जल्दी खराब हो रही है तो इसका जिम्मेदार कौन है...? जँहा सड़क छति ग्रस्त होती है तो सम्बंधित बिभाग, को किसी हादसे से पहले सुधार कार्य करवा लेना चाहिए। जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके। और जनता सुरक्षित यात्रा कर सके।*

Get Loan

Comments