*कथा ब्यास पंडित श्री पंकज भूषण मिश्र अकलतरी सीपत वाले के मुखारबिंद से मोक्षदायिनी भागवत कथा का रसपान करने का अवसर मिलेगा श्रोताओं को।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर--- वह लोग बहुत ही भाग्यशाली होते है जिन्हें भागवत कथा का श्रवण करने या कराने का अवसर परमात्मा देतें है।*
*कोटा में स्व.श्री मुखी राम साहू जी के परिवार से काशी राम साहू, नर्मदा प्रसाद साहू मथुरा साहू, अमरनाथ साहू, भरत साहू, एवम उनके परिवार के द्वारा अपने पिता, माता व पूर्बजों को तारने का शुअवसर प्राप्त हुआ है। आज श्री मद भागवत महा पुराण के साथ विशाल कलश यात्रा के साथ कथा का सुभारम्भ हो गया है।*
*कथा स्थल फ़िरंगीपारा काशी राम साहू बरिष्ठ भजपा नेता,पूर्व प्रत्यासी विधानसभा, अमरनाथ साहू पार्षद वार्ड नं 4 के निवास स्थल पर आयोजित है, कथा समय दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। कथा आज दिनांक 6 नवम्बर से 13 नवम्बर शानिवार तक चलेगी।*
*कथा में 6 नवम्बर शनिवार को भागवत पुराण प्रारम्भ, शुकागमन, राजा परीक्षित कथा। 7 नवम्बर रविवार को श्री कपिल, पृथु ,ऋषभ चरित्र। 8 नवम्बर सोमवार को श्री भारत, नरसिंह अवतार, अमृतोत्सव। 9 नवम्बर मंगलवार को श्री मोहिनी, श्री वामन , श्री रामकथा, श्री कृष्ण जन्म। 10 नवम्बर बुधवार को बाल लीला, गोवर्धन लीला, रासलीला। 11 नवम्बर गुरुवार को कंसबध, रुक्मिणी विवाह। 12 नवम्बर शुक्रवार को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा पूर्ण , चढ़ोत्तरी। 13 नवम्बर शनिवार को श्री गीता जी, तुलसी वर्षा, सहस्त्रधारा, महा प्रसाद भंडारा। के बाद कथा का पूर्ण विराम होगा।*
*श्रोता भक्तगण समय दोपहर बाद 2 बजे से साम 6 बजे तक कथा श्रवण करने प्रतिदिन कथा स्थल पर पहुँच कर सर्व पाप नाशिनी, मोक्ष दायनी, अमृत मयी, हरि दर्शन कराने वाली कथा श्रवण का लाभ प्राप्त कर सकते है।*

Comments