*भारत की 130 करोड़ की जनसंख्या ने मनाया अरबो की संख्या में दीपक जला कर दीपावली का पाँच दिवसीय महा पर्व।*
*इंडिया क्रीम न्यूज़*
*तमसो मा ज्योतिर्गमय*
*बिलासपुर-- भारत का माहा पर्व दीपावली सबसे बड़े त्योहारों में माना जाता है। इस त्योहार में महीनों पहले से घरों की साफ सफाई, पोताई, सुरु हो जाती है, बरसात के बाद का प्रमुख त्योहार होने कारण स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस त्योहार का बड़ा महत्व है, हर घर हर मुहल्ले की कूड़ा कचड़ा की साफ सफाई और चूना की पोताई होने से फंगस, मच्छरों से होने वाली बीमारियों का सफाया होता है।*
*भारत मे हर घर मे धनतेरस की दिन काम से कम 13 दिए, रूप चतुर्दसी को कम से कम 14 दिए और दीपावली को 101 दिए गोवर्धन पूजा के दिन 51 दिए इसी तरह साम को हर घरों में सैकड़ो दीये जलाए जाते है इस तरह इतनी बड़ी मात्रा में हर घर मे दिए जलने से अंधकार का नाश तो होता ही है एक नई ऊर्जा नया प्रकाश फैलता है साथ ही वाइरस वैक्टीरिया कीट पतंगों का नाश होता है और इनसे जनित होने वाली बीमारियों के रोकथाम में सफलता मिलती है।*
*हमारा भारत देश ऋषि, मुनियों, संतों, प्रबुद्धों, पीर, पैगम्बरों,और सद्गुरुओं, तथा ईश्वर के प्रकाट्य का देश है, यँहा की परंपरा ही रही-- "तमसो मा ज्योतिर्गमय" अंधकार का सीना चीर कर प्रकाश की ओर जाना। अर्थात अज्ञान से ज्ञान की ओर, असत्य से सत्य की ओर, बाहर के प्रकाश से शिक्षा लेकर अन्तर आत्मा के प्रकाश को जगमगाना, ही सच्ची मायने में शुभ दीपावली है।*
*प्रभु श्री राम जन्मभूमि अयोध्या, में इस वर्ष अकल्पनीय, अविष्मरणीय, अलौकिक, विश्व प्रसिद्ध दीपावली 12 लाख दीपक जला कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिकल्पना के अनुसार मनाई गई। त्रेता युग मे श्री राम पुष्पक विमान, मतलब उड़ने वाले विमान से आये थे अयोध्या में परंतु इस दीपावली में आज के युग के उड़ने वाले विमान हेलीकाप्टर से श्री राम आये पूरी अयोध्या नगरी त्रेता युग के माह राजा चक्रवर्ती नरेश दशरथजी के समय की याद नगर वासियों को दिला गई। और यह दीपावली विश्व रिकार्ड बना गई।*
*आप सभी को इस महानतम पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा सहित पाँच दिनों तक चलने वाले त्योहार की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

Comments