*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर शहर में बढ रहे यातायात को कम करने के लिए शहर में बाई पास बनाया गया है जिससे कि यातायात नियंत्रण में रह सके और दुर्घटनाओं में कमी आए ।*
*मंगला चौक से उसलापुर ओवर ब्रिज के बीच एक मंगला बाई पास बनाया गया जिससे कि मंगला चौक में बढ रहे यातायात को नियंत्रित किया जा सके और बढ़ते ट्रैफिक की वजह से दुर्घटनाए ना हो।*
*परंतु उस बाई पास के बनने से तो यातायात में सुधार आना छोड़ उस बाई पास की ओर घुस रहे बड़े वाहनों से पूरे मंगला चौक तक के एवं इधर दूसरी ओर पूरा उसलापुर ओवर ब्रिज में जाम लग जाता है जिससे कि लोगो को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है यहाँ तक कि एम्बुलेंस तक को लाइन क्लियर होने का इंतज़ार करना पड़ता है क्योंकि वहाँ से जाने के लिए एक ही मार्ग है ।*
*शहर प्रशासन इस ओर पता नही क्यों ध्यान नहीं दे रहा है । हो सकता है कि शहर प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में हो जिससे कि उन्हें इस ओर ध्यान देने में आसानी हो । और फिर इसमें ट्रैफिक सिग्नल स्थापित किया जाय या फिर कुछ और विकल्प निकाला जाए । जिससे कि यहाँ के ट्रैफिक की समस्या दूर हो सके और यातायात में सुधार आ सके और बाई पास बनने का मुख्य उद्देश्य भी पूरा हो सके।*
*यातायात को लेकर बिलासपुर में कई नए नए प्रयोग किये जाते रहते है पर यँहा पर तो कोई ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल भी नही रहता जो मेन रोड में लगने वाले जाम को क्लियर करा सके।और लोग जाम से सुरक्षित यात्रा कर सके परेसानी से बच सके।*

Comments