रतनपुर थाना क्षेत्र एक बार फिर चोरों के निशाने पर, पुलिस को चिढ़ाते चोर बेखौफ होकर घूम रहे, अब सीसीटीवी कैमरा फुटेज में कैद चोरों की पहचान में जुटी पुलिस।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर*-- प्राप्त जानकारी के अनुसार महामाया की नगरी रतनपुर में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर पान ठेला से नगदी रकम के साथ सामान पार कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ साहू किराना दुकान में चोरी के भय से दुकान पर सोने वाले संचालक की मोटरसाइकिल से चोरों ने पेट्रोल चुरा लिया और बाइक से पेट्रोल चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है।
अगली चोरी की घटना वही मंडी के पास स्थित श्रीराम किराना दुकान में चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, पर सफलता नही मिली घर मालिक के जगजने से।
आमजनता के जानमाल की सुरक्षा में तैनात पुलिस को सूचना देने पर फिल्मी अंदाज पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दिया है।
हालांकि चोरी की घटना के बाद रतनपुर पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर आखिर कौन है?
इन दिनों नगर में अज्ञात चोरों ने मंडी के पास स्थित श्री राम किराना दुकान में फिर से एक बार चोरी का प्रयास किया है दुकान संचालक मदन कहरा के द्वारा बताया जा रहा है कि उसके पुत्र रामचंद्र कहरा और भतीजा शुभम कहरा रात में दुकान में सोए हुए थे इसी दौरान अज्ञात चोरों ने रात तकरीबन 1:30 बजे के करीब उनके दुकान का शटर राड से तोड़नें की कोसिस की आवाज से उनके पुत्र और भतीजे की नींद खुल गई। उन्होंने किसी अशंका पर तत्काल इसकी सूचना अपने पिता को दिया। जिसके पश्चात परिजन घर से दुकान की ओर जाने के लिए निकले मोबाइल पर बातचीत की आवाज सुनकर छत के ऊपर लाइन काटने चढ़े चोर और शटर तोड़ रहे चोर भाग खड़े हुए।
परिजन जब दुकान पहुंचे तो पुत्र भतीजे के साथ मिलकर आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन अज्ञात चोर नहीं मिले उनके द्वारा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस घटना में तीन से चार चोर शामिल रहे होंगे। इसके पूर्व भी अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को इसी किराना दुकान में अंजाम दिया था।
अगली घटना नगर के पुराना बस स्टैंड में स्थित पान ठेले का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सिगरेट, फाग सेंट, कियो कार्पिन तेल बीड़ी के साथ गल्ले में रखी नगदी रकम लगभग 4 हजार रुपए पार कर दिया। नगदी रकम सहित सामानों की चोरी की कीमत 15 हजार रुपये के आसपास का बताया जा रहा है।
बताया यह भी जाता है कि इसी तरह से रात 2 बजे करीब अज्ञात चोरों ने साहू किराना दुकान संचालक के मोटरसाइकिल से तेल चोरी कर लिया इस दौरान वे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए एक ही रात में दो जगह चोरी और एक जगह चोरी की प्रयास ने कुभकर्णीय नींद में सोई रतनपुर पुलिस की नींद उड़ा दी है।
बहरहाल रतनपुर थाना क्षेत्र में चोर देर रात बेख़ौफ़ घुम घूम कर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश करते रहे वहीं आमजनता के जान माल की सुरक्षा में लगी पुलिस घटना की जानकारी के बाद घटना स्थल पर पहुंच कर पतासाजी में जुट गई है देखने वाली बात है कि क्या सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर को पुलिस गिरफ्तार कर पायेगी?
क्या ऐसी घटनाओं से पुलिस अधीक्षक महोदय को रतनपुर में पुलिस गश्त पर कोई दिशा निर्देश जारी करने की जरूरत है।

Comments