breaking post New

*कोरिया जिला के भरतपुर तहसील मुख्यालय जनकपुर में सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की जिला एवं प्रदेश स्तरीय बैठक हुई सम्पन्न।*

*कोरिया जिला के भरतपुर तहसील मुख्यालय जनकपुर में सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की जिला एवं प्रदेश स्तरीय बैठक हुई सम्पन्न।*
कोरिया जिला के भरतपुर तहसील मुख्यालय जनकपुर में सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की जिला एवं प्रदेश स्तरीय बैठक हुई सम्पन्न।

संगठन के पदाधिकारियों ने सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के विस्तार , एवम नई योजनाओं पर चर्चा और संगठन का विस्तार करते हुए सर्व सम्मति से जनकपुर में नया गठन किया गया ।


इंडिया क्राइम न्यूज़

      13/01/2022

बिलासपुर-- सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में कोरिया जिला के भरतपुर तहसील मुख्यालय जनकपुर में कोरोना काल की गाइड लाइन का पालन करते हुए एक बैठक की गई और कई मुद्दों सहित संगठनात्मक गतिविधियों के बिस्तार पर चर्चा हुई।

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी गुप्ता एवम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री देवदत्त तिवारी जी के मार्गदर्शन से और अनुमती से.. सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम कोरिया संभाग प्रभारी श्री डी सी बघेल के नेतृत्व में कोरिया जिला के भरतपुर तहसील मुख्यालय जनकपुर में  कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए बैठक आहूत की गई । इस बैठक में प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ सकील अंसारी , एवम राकेश बंसल , पटना से संघ के अजीमुद्दीन अंसारी , सहित कई वरिष्ठ पत्रकार गण उपस्थित रहे , संघ के पत्रकार सदस्यों की उपस्थिति में सर्व सम्मती से नए पदाधिकारियों की नियुक्ती कर.. घोषणा की गई।

वरिष्ठ पत्रकार श्री नाथू राम पयासी को कोरिया संभाग उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई । वहीं सुनील सिंह को ब्लाक अध्यक्ष जनकपुर, रजनीश श्रीवास्तव व हनुमान यादव को ब्लाक उपाध्यक्ष , राकेश सोनी , नारायणदत्त तिवारी ब्लाक सचिव, वरुणेंद्र सिंह संरक्षक एवम सलाहकार , इसनू प्रसाद यादव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी सर्व सम्मती से चयनित कर नियुक्ति की गई ।  सभी नवनियुक्त पत्रकार साथी पदाधिकारियों ने सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के नियमों की गरिमा बनाये रखते हुए आपस मे मिल कर प्रेम एकता सदभावना के साथ काम करने का संकल्प लिया।


सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारियों एवम सदस्यों के साथ संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी गुप्ता एवम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री देवदत्त तिवारी , प्रदेश उपाध्यक्ष व कोरिया संभाग प्रभारी श्री डी सी बघेल , प्रदेश सचिव श्री उमाकांत मिश्रा ने नाव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभ कामनाएं दी l
Get Loan

Comments