breaking post New

*फाइटर विंग्स फाउंडेशन के सदस्यों ने फिर कायम की मानवता मिशाल। जरूरत मंदों, असहायों की कर रही ध्यान।*

*फाइटर विंग्स फाउंडेशन के सदस्यों ने फिर कायम की मानवता मिशाल। जरूरत मंदों, असहायों की कर रही ध्यान।*
फाइटर विंग्स फाउंडेशन के सदस्यों ने फिर कायम की मानवता मिशाल। जरूरत मंदों, असहायों के कर रही ध्यान।

दो माह से रोड के किनारे पड़े बेसहारा बुजुर्ग का सूचना मिलते ही कराया उपचार।


इंडिया क्राइम न्यूज़


बिलासपुर--- बिगत दिनों फाइटर विंग्स फाउंडेशन के सदस्य रवि अग्रवाल द्वारा टीम के संचालक  अमित केडिया को यह सूचना प्रदान की गई की कोनी बाइपास मार्ग पर लगभग 2 माह से ग्राम निरतु में एक वृद्ध व्यक्ति सड़क किनारे पत्थरों पर बदहाल हालत में असहाय पडा हुआ है।

सूचना मिलते ही  टीम के द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए एडिशनल एसपी श्री उमेश कश्यप जी के मार्गदर्शन में   कोनी थाना को पीड़ित व्यक्ति के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया जिस पर कोनी थाना प्रभारी श्री संजय कुर्रे जी द्वारा टीम के साथ थाना स्टाफ को उक्त स्थान पर भेजा  पीड़ित व्यक्ति के संबंध हालिया स्थिति एवं  जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कीगई, इस दौरान यह ज्ञात हुआ कि वह बहुत बीमार हैं एवं शारीरिक रूप से अत्यधिक कमजोर हो गया है जिसके पश्चात टीम द्वारा तुरंत 112 को फोन किया गया और एंबुलेंस की सहायता से वृद्ध व्यक्ति को सिम्स में उपचार हेतु भर्ती कराया गया । इस कार्य में टीम संस्थापक प्रीति  सिंह एवं  सदस्य, सोनू सिंह, ऋतु सिंह, संदीप अग्रवाल, के साथ सिम्स की वरिष्ठ डॉक्टर आरती पांडेय मैडम का भी विशेष सहयोग रहा। यह संस्था लगातार असहाय, और जरूरत मंदों, की मदद में आगे आकर मानवता की सर्वोत्तम मिसाल कायम कर रही है ।
Get Loan

Comments