भारत सरकार द्वारा डाक विभाग में बालिकाओं के कल्याण के लिए- बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ- के तहत 22/01/2015 से सुकन्या समृद्धि योजना लागू की गई है।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- सुकन्या समृद्धि योजना और पी पी एफ एकाउंट के खाता खोलने एवम जानकारी देने से संबंधित कार्य के लिए करगी रोड कोटा के गाँधी सभा भवन में आज 29/01/2022 से 31/01/2022 तक तीन दिवसीय शिविर कैम्प का आयोजन, बिलासपुर संभाग के डाक अधीक्षक श्री एच आर साहू जी, सहायक डाक अधीक्षक गुलनाज मेम के मार्गदर्शन पर,और इंस्पेक्टर अरुण तिवारी, पोस्ट मास्टर श्री मति सुनीता दुबेदी, सब पोस्टमास्टर बी पी लहरे वरिष्ठ एजेंट प्रशांत गुप्ता, शैलेष गुप्ता, अभय गुप्ता, ज्योती प्रकाश गंधर्व, रमित सिन्हा, जी डी एस कु.पार्वती की उपस्थिति में आज शिविर का उद्घाटन कर शुरू किया गया।
सुकन्या समृद्धि योजना और पी पी एफ एकाउंट से संबंधित कई प्रमुख विशेषताएं है-इस योजना के तहत एक बालिका के नाम से मात्र एक ही खाता खोला जा सकता है। जिस बालिका के नाम मे खाता खोला जाना उसका जन्म प्रमाणपत्र के साथ खाता संचालक का पहचान पत्र एवम आवासीय प्रमाण पत्र आबेदन पत्र के साथ डाकघर में जमा करना अनिवार्य है। यह खत 250/-की प्रारम्भिक जमा राशि से खोला जा सकता है। इस खाते में 14 वर्ष पूर्ण होने तक राशि जमा की जा सकेगी। इस खाते को भारत वर्ष में कंही भी ट्रान्सफर किया जा सकता है। खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष पूर्ण होने पर खाता परिपक्व होगा। इस तरह से कई प्रमुख विशेषताएं और भी जिन्हें इस महत्वपूर्ण तीन दिवसीय शिबिर कैम्प में बताई जाएंगी समझाई जाएंगी। और नए खाते खोलने के लिए प्रोत्साहित किये जायेंगे।

Comments