breaking post New

*अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं राजीव गांधी की मूर्ति का किया दुग्धाभिषेक.**

*अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं राजीव गांधी की मूर्ति का किया दुग्धाभिषेक.**

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

      *बिलासपुर-* मिली जानकारी के अनुसार दो सूत्रीय माँगिं को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे मनरेगा के कर्मचारियों ने आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। विगत चार अप्रैल से मनरेगा कर्मचारी प्रदेश स्तरीय हड़ताल पर हैं। प्रत्येक विकासखंड में धरना प्रदर्शन एवं रैलियाँ की जा रही है।

     बलौदा ब्लॉक के कर्मचारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिंह जगत एवं कृष्णा राव के नेतृत्व में महात्मा गांधी एवं राजीव गांधी जी की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया। धरना प्रदर्शन के साथ रैली भी निकाली गयी जिसमें मनरेगा के सैकड़ों कर्मचारियों ने शामिल होकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। श्री कृष्णा राव ने कहा कि कर्मचारियों के नियमिती करण की मांग को लेकर जो कि काफी लंबे समय से लंबित है बार बार माँग के बावजूद सरकार कुछ नहीं कर रही है इसलिये मनरेगा के कर्मचारी हड़ताल पर हैं और धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। अब जब तक सरकार हमारी माँगें पूरा नहीं करती तब तक हड़ताल जारी रहेगा। हम अपनी माँग पर अड़े रहेंगे ऐसा संघ ने निर्णय लिया है। संघ के निर्णय के अनुसार सभी विकासखंडों में धरना प्रदर्शन हो रहा है रैलियां निकाली जा रही है। यह हड़ताल अनिश्चित काल तक चलेगा जब तक सरकार हमारी माँगें पूरा नहीं करेगी। इस बार मनरेगा कर्मचारियोंमें आरपार की लड़ाई की बात कही गयी।

Get Loan

Comments