breaking post New

*जान है तो जहान है,सारी दुनिया हैरान है,बचना है तो घर मे रहें लॉक।*

*जान है तो जहान है,सारी दुनिया हैरान है,बचना है तो घर मे रहें लॉक।*
*कोरोना से बचना है तो घर मे रहें स्वयम को करें लॉक डाउन। घर की बनी साफ गरम चीजे ही खायें, मौसम और वायरस की मार से बचें।*

*प्रदेश के कुछ जिले हुये पूर्ण लॉक डाउन, नही थम रहा कोविड 19 का कहर। स्वास्थ और प्रसाशनिक अमला हैरान।*

 *दुकानों, बाजारों, बैंको, में भीड़ नियंत्रित नही हो पाई इस लिये तेजी से फैला कोरोना।*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज*

*22/09 2020*

*बिलासपुर*--- जब सब कुछ धीरे धीरे अनलॉक होने लगा तब फिर से लाक डाउन की कल्पना हैरानी में डाल रही है। पर प्रदेश की राजधानी, न्यायधानी, सहित कई जिले फिर से प्रसाशन को टोटल लाकडाउन करने पड गये।ओ भी कड़ाई के साथ, इस बीच धारा 144 भी लागू रहेगी।

बिलासपुर जिले के साथ साथ नगर पंचायत कोटा, तखतपुर, रतनपुर, भी 22 सितम्बर से 28 सितम्बर तक पूर्णरूपेण बन्द रहेंगे। 
*सभी शासकीय गैर शासकीय संस्थायें, कार्यालय भी बंद रहेंगे*, प्रसाशनिक अधिकारी और उनके कार्यालय में उनकी उपस्थिति रहेगी, पर आम जनता का आना जाना प्रतिबंधित रहेगा।
 *हॉस्पिटल खुले रहेंगे  डॉक्टर सेवायें मरीजो को देंगे।*

*मदिरालय रहेंगे बन्द* इस बार लाकडाउन में मदिरा दुकान बन्द रहेंगी, इस लिए सुरा प्रेमियों ने पहले ही स्टॉक कर लिया है, फिर भी कुछ लोग बहुत निराश है सराब दुकान के पीछे वाले दरवाजों पर नजर गड़ाये है कि सायद पीछे से कुछ हो जाये चमत्कार।

*क्या रहेगा बन्द.. और खुलेगा क्या.. कितने समय* पेट्रोल पम्प सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे। परन्तु शासकीय और जरूरी काम वाले बाहनों को ही मिलेगा पेट्रोल, डीजल।

 बैंक सुबह 10 बजे से 12 बजे तक ही रहेंगे खुले।
धार्मिक स्थल, सांस्कृतिक भवन, पर्यटन स्थल रहेंगे बन्द। सभाओं और जुलूस प्रदर्शन पर प्रतिबन्ध।
इंडस्ट्री कल कारखानों में संचालक मजदूरों को कैम्पस के अन्दर ही रख कर उत्पादन कार्य करवायेंगे।
सभी प्रकार की अंग्रेजी देशी शराब दुकानें  लाक डाउन वाले क्षेत्रों में पूरी तरह रहेंगी बन्द।
दूध डेयरी सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और साम को 5 बजे से 6.30 बजे के समय मे ही खुलेंगी।
मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे पर घर पहुँच सेवा को प्राथमिकता दें।
*लाक डाउन में आवश्यक कार्यों के लिये दी गई छूट,*
समाचार पत्र बाटने वालों को सुबह 6 बजे से 8 बजे और साम 5 बजे से 6.30 बजे तक छूट रहेगी।
कोबिड 19 में ड्यूटी कर्मचारियों को लाक डाउन के प्रतिबंधों से दूर रखा गया है जिससे इमरजेंसी सेवयें बाधित न हों।
कोर्टों, वकील, रेड पॉइंट पर लोडिंग, अनलोडिंग, सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों को मिलेगी अनुमति
पी डी एस की दुकानों में खाद्यान्न पहुचाने खाली कराने में रोक नही है।
परीक्षा देने वाले क्षात्रों को अपना प्रबेश पत्र दिखा कर आने जाने में छूट।
यह सब प्रसाशन ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिये ऐतिहात के तौर पर किया है क्योंकी बिलासपुर जिले में अभी भी 2900 सौ से ज्यादा लोग इस कोरोना संक्रमण से लड़ रहे है।वंही 110 से ज्यादा लोग कोरोना से लड़ते लड़ते अपनी जान गंवा बैठे है।
*इसलिए प्यारे भारत वासियो, प्रदेश और बिलासपुर जिले, कोटा नगर वासियों से इंडिया क्राइम न्यूज की अपील है कि लकडाउन का पालन ईमानदारी से करें, साशन, प्रसाशन, सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुये, सोसल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने, बार बार हाथ साबुन से धोने, भीड़ वाली जगहों में जाने से बचने का कड़ाई से पालन करें। क्योकि जान है तो जहान है।तभी मेरा हिदुस्तान महान है।*
Get Loan

Comments