breaking post New

मंदिरों के शहर  शिवरीनारायण में मांघीपूर्णिमा पर 15 दिवसीय मेला का हुआ भव्य आयोजन..दूर दूर से पहुँचतें है लोग।

मंदिरों के शहर  शिवरीनारायण में मांघीपूर्णिमा पर 15 दिवसीय मेला का हुआ भव्य आयोजन..दूर दूर से पहुँचतें है लोग।
अपर कलेक्टर के द्वारा अर्थव्यवस्था सुरक्षा स्वास्थ्य एवं लोगों की समस्या का प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेवारी दी गई।
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
 
शिवरीनारायण-- माघ पूर्णिमा से  टेंपल सिटी शिवरीनारायण में 15 दिवसीय मेले का भव्य आयोजन शुरू किया गया है, जिसकी अनुमति 12 तारीख को दी गई थी 13 तारीख को नगर पंचायत के अधिकारी एवं अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि के द्वारा मेला में लगने वाले दुकानों सर्कस झूला एवं सिनेमा हॉल मनोरंजन होटल जूता चप्पल कॉस्मेटिक सामान लगाए जाने वाले दुकानदारों को  जगह चयन कर दिया गया है।
नगर पंचायत के द्वारा स्टॉल लगाया गया है उसका लाभ सभी लोगों को मिल रहा है  मंदिरों में लाखों रुपए खर्च किए गए मंदिर में लोगों की आस्था है,माता शबरी की पावन धारा में श्रद्धालुओं के द्वारा माघ पूर्णिमा में विशेष महत्व बताया गया है आए हुए श्रद्धालु महा नदी में स्नान कर अपनी डुबकी लगाकर भगवान लक्ष्मीनारायण के दर्शन करते है। मेले में दूरदराज के लोग आते है  अपनी दुकान लगाते है मेले की शोभा बढ़ाते है और  इससे लोगों को रोजगार मिल रहा है पंचायत के  द्वारा शौचालय एवं पूरे लाइट साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है यदि कहीं पर कोई प्रकार की दिक्कत किसी व्यक्ति को होगी तो वह अपना शिकायत मेला ग्राउंड के बस स्टैंड के पास लगे हुए समस्त संबंधित विभाग की जानकारी एवं सहायता ले सकते हैं स्वास्थ्य विभाग पीडब्ल्यूडी पुलिस विभाग  यातायात नगर पंचायत के द्वारा पुलिस व्यवस्था की गई है।
 
 कोविड 19 को  देखते हुए सभी को माक्स लगाना सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।
Get Loan

Comments