नहर की मरम्मत, छठ घाट सहित तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए मिला अलग अलग बजट।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- करगीरोड कोटा के कोटसागर तालाब और धरमपुरा के तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए तथा नहर में मरम्मत कार्य के लिए,सौंदर्यीकरण में छठ घाट बनाने की मंशा के साथ वार्ड नंबर 14 की पार्षद श्रीमती गीता संतोष गुप्ता के क्षेत्र में ये दोनों तालाब आते है जिसमे कोटसागर तालाब तो अपने आप मे एक बड़ा इतिहास संजोय हुए है।
इसकी बिगड़ती हालात को देखते हुए कांग्रेस के सजग सिपाही अग्रहरि समाज के कार्य.राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने चिन्त ब्यक्त की और सिंचाई बिभाग के बरिष्ठ अधिकारियों, सिचाई मंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से भी अबेदान निबेदन चर्चा के माध्यम से अपनी बात रखी और आज इस बजट सत्र में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने बजट में संतोष गुप्ता जी की मांगों को स्थान देते हुए अपने बजट में राशि स्वीकृत कर इस बिधान सभा का और इस क्षेत्र के लोगों के आस्था का ख्याल रखा।
इस कार्य को कोटा नगर के लोग एवम वार्ड की जनता की आवाज के साथ भाई संतोष गुप्ता जी माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी,जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे जी, सहित इस कार्य मे सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों का बहुत बहुत आभार ब्यक्त किया है।
और आगे संतोष गुप्ता ने कहा कि - मेरे द्वारा मेरे वार्ड वाशी वार्ड क्रमांक 14 एवं कोटा नगर के द्वारा निरंतर माँग पर आपके द्वारा कोट सागर जलासाय का सौंदरिकरण व धरमपूरा बांध का सौंदरिकरण व छट घाट निर्माण हेतु नये बजट सत्र 2022 मे शामिल कर आपके द्वारा अनुमति प्रदान की गई l कोटसागर जिरणोद्धर हेतु 2 करोड़ 40 लाख व धरम पुरा बांध जिरणोद्धर हेतु 1 करोड़ 10 लाख की मंजूरी की गई मैं अपनी ओर से कोटा जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता श्री तिवारी साहब व एस डी ओ श्री सक्सेना साहब पूर्व एस डी ओ खान साहब व सोनी एस डी ओ साहब का बहुत बहुत धन्यवाद व बहुत बहुत आभार ब्यक्त करता हूं।

Comments