दो धर्मों के प्रमुख त्योहार होने के कारण..नगर में शांति ब्यवस्था बहाल रखने के लिए..सभी से मांगा गया सुझाव।
इंडिया क्राइम न्यूज़
करगीरोड कोटा---आज थाना कोटा में थाना प्रभारी के द्वारा शांति समिति की बैठक बुलाई गई जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि,ब्यापारी, पत्रकार, सहित सभी विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर थाने में एडिशनल एस पी ग्रामीण रोहित झा, एस डी ओपी आशिष अरोरा,तहसीलदार प्रांजल शुक्ला, नायब तहसीलदार रोसनी तंवर, डॉ संदीप दुबेदी, थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा सहित सभी थाना स्टाफ उपस्थित रहे।
सभी के सुझावों के बाद होली के अवसर पर चौक चौराहों पर पुलिस ब्यवस्था, कोटा से शांतीपुर-धूमा, कोटा से गनियारी-चोरभट्ठी, कोटा से बेलगहना रोड डैम के आसपास का एरिया में पुलिस पेट्रोलिंग आज से नियमित चलेगी। हुड़दंगियों पर कार्यवाई, नाबालिक लड़के बाहन ने चलाये, तीन सवारी न चले, प्रेसर हार्न या तेज बाहन चलाने पर रोक लगेगी।हॉस्पिटल में डॉक्टर्स टीम, बिजली बिभाग,नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी सही ढंग से निभाएंगे जिससे त्योहार में किसी तरह की जनता को असुविधा न हो। इस तरह के निर्णय लिए जाने से ब्यवस्था चुस्त दुरस्त रहने की उम्मीद है। इन त्योहारों को प्रेमपूर्वक शांति ढंग से मनाने कि सभी की जिम्मेदारी है।

Comments