ओशोधारा के सन्यासी ध्यान साधना के साथ, सामाजिक कार्यों में भी निभाते है सहभागिता।
बिलासपुर-अमरकंटक-- ओशोधारा के प्यारे सद्गुरु परम श्रद्धेय श्री सिद्धार्थ औलिया जी के आशीर्वाद से आचार्यों के मार्गदर्शन में और महामंडलेश्वर संत श्री रामभूषण दास जी महाराज के सानिध्य में ओशोधारा के ध्यान समाधी एवम सुरति समाधि के कार्यक्रम स्थल शांति कुटी अमरकंटक तथा मां नर्मदा जी के रामघाट में सभी ओशोधारा के सन्यासियों एवम मां लोगो ने झाड़ू लगा कर सफाई अभियान चलाया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय क्वार्डिनेटर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी आचार्य श्री ओशो प्रभाकर दर्शन जी, इंटरनेशनल क्वार्डिनेटर, योगा प्रबंधन के डायरेक्टर आचार्य श्री कर्नल अनुतोष शर्मा जी, प्रख्यात मोटीबेटर,रियल स्टेट में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले,ट्रस्टी आचार्य श्री अमरेश झा जी, इस कार्यक्रम को गति देने वाले आयोजक आचार्य श्री संतोष चंद्र जी, आचार्य मां बंदना जी,आचार्य मां सलूजा जी,आचार्य मां पूर्णिमा सहित और कई आचार्य गणों की उपस्थित में ओशोधारा के ध्यान समाधि,सुरति समाधि के सभी साधक सन्यासी गणों ने मिलकर शांति कुटी सहित मां नर्मदा जी के राम घाट सहित पूरे रोड में झाड़ू लगाकर पूरे घाट को साफ कर धोया, नर्मदा घाट के जल की भी सफाई की गई काई और कचड़ा निकाला गया।
इसके बाद दोपहर 3 बजे से साम 6 बजे तक अमरकंटक के कबीर चबूतरा में ध्यान साधना किया गया, यँहा भी सभी आचार्यगण, सभी साधक उपस्थित रहे, यँहा पर संत कबीरदास जी ने गुरु नानक देव जी को ओंकार दान देकर दीक्षा दी थी,और सद्गुरु सिद्धार्थ औलिया जी ने भी सबसे पहले 21 ओशोधारा के साधक सन्यासियों को यँहा बट बृक्ष के नीचे ओंकार दान की दीक्षा दी थी। इस लिए यह स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Comments