breaking post New

*ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से.. कई संदेह भरे उठ रहे सवाल..जिम्मेदार कौन..पुलिस कर रही जाँच।*

*ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से.. कई संदेह भरे उठ रहे सवाल..जिम्मेदार कौन..पुलिस कर रही जाँच।*

दारूबाजों की समझाइस में क्या हुआ..जो बना मौत का कारण।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*महासमुंद*- मिली जानकारी के अनुसार  साइबर सेल में पदस्थ एक ASI की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। अभी तक पुलिस उसकी मौत को सामान्य घटना के रूप में देख रही है। लेकिन पुलिस की कहानी से ही स्पष्ट हो रहा है कि उसके ऊपर प्राणघातक हमला  हुआ होगा।

महासमुंद साइबर सेल में पदस्थ एएसआई विकास शर्मा का निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। एसपी विवेक शुक्ला के अनुसार शनिवार रात साढ़े आठ बजे वे अपने घर के पास टहल रहे थे, तभी कुछ लोग शराब के नशे में आपस मे विवाद कर रहे थे। उनका बीच बचाव करते शर्मा गिर पड़े, बेहोशी की हालत में लोगों ने उन्हें पास के ही निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

एसपी शुक्ला के अनुसार घटना के बाद से पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। वास्तव में घटना कैसे हुई पता लगाया जा रहा है। एसपी ने कहा कि एएसआइ के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। शव का पीएम कराया जा रहा है इसके बाद ही पता चलेगा कि मौत का कारण क्या है ?

महासमुंद निवासी 41 वर्षीय विकास शर्मा  पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में भर्ती के बाद प्रशिक्षण केंद्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्हें प्रधान आरक्षक की पदोन्नति मिली थी। इसके बाद से वे क्राइम ब्रांच, साइबर सेल में सेवा देते रहे। एक बार खुद और एक सिपाही तथा नगर सैनिक के साथ दिल्ली जाकर चिटफंड कंपनी एचबीएन के डायरेक्टर अमरिंदर सिंह को दिल्ली से ही पकड़कर ले आया था। तब तत्कालीन आइजी रायपुर रेंज जीपी सिंह ने विकास सहित तीन जवानों को इस मामले में विशेष पारितोषिक देकर पदोन्नति दी थी। इसके बाद से विकास एएसआइ पद पर सेवा देते रहे।

Get Loan

Comments