राज्य सरकार के आदेशानुसार बनाये गए 9 अधिकारी ए एस पी।
करगीरोड कोटा के धरती के सपूत.. दो सगे भाईयों के अतिरिक्त पुलिश अधीक्षक बनने से बढ़ा कोटा क्षेत्र का गौरव।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर- करगीरोड कोटा में शिक्षा दीक्षा प्राप्त अशोक कुमार जोशी पुलिस सेवा में अपनी बिभिन्न पदों पर सेवाएं दी। हमेशा सफलता श्री जोशी के साथ रही और आपके बड़े भाई श्री अरुण कुमार जोशी जी भी पुलिस के जिम्मेदार पदों में रह कर राज्य देश की सेवा निष्ठा लगन ईमानदारी से करते हुए अतरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाये गए।
राज्य सरकार के एक आदेश के अनुसार नौ पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है आदेश इस प्रकार है-- नया रायपुर अटल नगर दिनांक 25/3/2022 क्रमांक एफ 2-05/2-गृह/रापुसे/2022: राज्य पुलिस सेवा संबर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतन मान प्राप्त सेवा के सदस्यों की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पदों पर दिनांक 01.०1.2022 की स्थिति में पड़ स्थापना के संबंध में विभागीय पदोन्नति/ छान बीन समिति की बैठक 07.03.2022 को सम्पन्न हुई 2/ उक्त बैठक में समिति द्वारा की गई अनुसंशा के परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक ( राज्यपत्रित ) सेवा भारती तथा पदोन्नती नियम 2005 के नियम 14 एवम 23 की अनुसूची-पांच में निहित प्रावधानों के तहत राज्य शासन एतद द्वारा राज्य पुलिस सेवा संबर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त निम्नाकित सेवा के सदस्यों को उप पुलिश अधीक्षक/ सहायक सेनानी या समतुल्य रैंक के पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/ उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पद पर स्थानापन्न रूप से नियुक्त करता है।
1-श्री हेमसागर सिदार 2- श्री चंद्रकांत गवर्न 3-श्री रामकुमार वर्मन 4- अविनाश सिंह ठाकुर 5- कुमारी सोनिया घरडे 6- श्री मती पद्मश्री सिंह तंवर 7- श्री अशोक कुमार जोशी 8- श्री अरुण कुमार जोशी 9- श्री बिश्वास चंद्राकर।
3/ उपरोक्त अधिकारियों के पद स्थापना आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।
कोटा नगर के गौरव श्री अशोक कुमार जोशी जी श्री अरुण कुमार जोशी जी के अतिरिक्त पुलिश अधीक्षक बनने पर छेत्र के लोगों में खुशी की लहर है, और यह कोटा नगर के लिए गौरव की बात है।

Comments