breaking post New

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ का परिचय सम्मेलन..पुष्पवर्षा होली मिलन समारोह.. विधायक सहित अतिथियों के सानिध्य में हुआ सम्पन्न..बड़ी संख्या में हुए सामिल पत्रकार.. संगठन पत्रकारों के हित मे करता रहेगा काम..आर डी गुप्ता।

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ का परिचय सम्मेलन..पुष्पवर्षा होली मिलन समारोह.. विधायक सहित अतिथियों के सानिध्य में हुआ सम्पन्न..बड़ी संख्या में हुए सामिल पत्रकार.. संगठन पत्रकारों के हित मे करता रहेगा काम..आर डी गुप्ता।
विधायक श्री शैलेश पाण्डे एवम पूर्व बी डी ए अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेश नेता श्री अनिल टाह, सभापति अंकित गौरहा ने पत्रकारों की मांगों को पूरा करने का दिया आश्वाशन।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
बिलासपुर- सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ का परिचय सम्मेलन एवं होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन डी पी चौबे स्मृति प्रेस क्लब भवन ईदगाह चौक बिलासपुर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से पत्रकार साथियों नें बढ़चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी संख्या में आए पत्रकार साथियों नें कार्यक्रम की प्रथम पाली में अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं अपने क्षेत्र की समस्याएं, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों सामने रखी।
 
आयोजन के द्वितीय पाली में सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर विधायक श्री शैलेश पांडे, पूर्व बीडीए अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल टाह एवं जिला पंचायत सदस्य एवं युवा कांग्रेसी नेता अंकित गौरहा उपस्थित थे।
 
जहां सरस्वती वंदना के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसके पश्चात एक-एक करके सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारियों एवं आए हुए पत्रकार साथी गणों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।
 
इसके पश्चात सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी गुप्ता ने बताया की पत्रकारों के हित के लिए एवम कार्यालय के लिए एक भवन जहां पत्रकार स्वतंत्र होकर बैठ सकें इसकी मांग शहर विधायक के समक्ष रखते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में उनकी इस मांग को माननीय विधायक महोदय द्वारा शीघ्र पूरा किया जाएगा।
 
साथ ही विधायक श्री शैलेश पांडे को संघ के पदाधिकारी एवं आए हुए पत्रकारों ने ज्ञापन भी सौंपा। इसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को अबीर का तिलक माथे पर लगाकर होली की बधाइयां दी।
 
विधायक श्री शैलेष पांडेय ने संभाग स्तरीय होली मिलन और पत्रकार पत्रकार परिचय सम्मेलन समारोह आयोजन की प्रशंसा करते हुए पत्रकारों की मांग शीघ्र पूरा किए जाने का आश्वासन दिया।
 
इस अवसर पर सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा ने सभी को धन्यवाद दिया तो वही सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी संभाग अध्यक्ष मनीष शर्मा ने भी आए हुए अतिथियों को धन्यवाद दिया तो वही सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल ने कहा की सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ एक परिवार की तरह है जिसमें आप सबका स्वागत है एवं इसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को होली मिलन कार्यक्रम पर होली की बधाई दी।
 
बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने आज सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह एवं पत्रकार परिचय सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां पत्रकारों नें उनका पुष्प गुच्छ से भव्य स्वागत करते हुए पुष्पों की वर्षा की और एक दूसरे पर पुष्प बर्ष कर होली मनाई।
 
सदभाव पत्रकार संघ की ओर से श्री आर डी गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष और श्री देवदत्त तिवारी ने विधायक बिलासपुर को अभिनंदन पत्र भेंट किया।
 
बीडीए के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल टाह और श्री अंकित गौरहा ने भी पत्रकारों के हितों की बात कही।
 
इस अवसर पर प्रेस क्लब बिलासपुर के सचिव इरशाद अली व जिले,विकास खंड एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आगे भी समय समय पर इस तरह के आयोजन सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के द्वार आयोजित किये जायेंगे और पत्रकारों की सुरक्षा और पत्रकारों के हितों में हमेशा संघ के पदाधिकारी कार्य करते रहेंगे।
Get Loan

Comments