breaking post New

भारतीय डाक विभाग पेंड्रा उप संभाग के इंस्पेक्टर अरुण तिवारी बनाये गए..ए एस पी  सहायक डाक अधीक्षक।

भारतीय डाक विभाग पेंड्रा उप संभाग के इंस्पेक्टर अरुण तिवारी बनाये गए..ए एस पी  सहायक डाक अधीक्षक।
इनके अच्छे कार्यो का मिला परिणाम..हुआ प्रमोशन।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
बिलासपुर-- भारतीय डाक तार बिभाग के पेंड्रा उप संभाग में पदस्थ इंस्पेक्टर अरुण तिवारी, अपनी निष्ठा व ईमानदारी से विभागीय कार्यो के करने के लिए जाने जाते है। लगभग चार सालों से पेंड्रा उप संभाग में डाक विभाग में बतौर इंस्पेक्टर अपनी सेवाएं दे रहे है। और इसके पूर्व दंतेवाड़ा तरफ भी दो वर्षों तक डाक विभाग में सेवायें दी है।
 
बिभाग की तरफ से इंस्पेक्टर अरुण तिवारी को पदोन्नत कर ए एस पी सहायक डाक अधीक्षक बनाया गया है । अभी एढाक मे सेवायें देंगे शीघ्र ही पोस्टिंग हो जाएगी।
 
कोटा डाकघर की पोस्टमास्टर श्रीमती सुनीता दुबेदी, सहायक पोस्टमास्टर बी पी लहरे, पूर्व में कोटा में पदस्थ और बर्तमान में मरवाही के पोस्टमास्टर मनोज कुमार मिश्रा, कपिल यादव पेंड्रा, प्रवीण देवांगन लोरमी, वरिष्ठ एजेंट प्रशांत गुप्ता सहित कोटा डाकघर के पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों ,व संदीप गुप्ता, शैलेश गुप्ता, अभय गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता,ज्योति प्रकाश गंधर्व ने खुशी ब्यक्त करते हुए बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की  कामना की।
Get Loan

Comments