*इसी रास्ते से निकलते है अधिकारी, बड़ी दुर्घटना टली।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*करगीरोड--* जनपद पंचायत कोटा में आज एक पेड़ एक कार पर गिर गया इस समय वँहा भीड़ थी लेकिन बारिस होने के कारण लोग इधर उधर खड़े थे इस लिए बड़ी दुर्घटना टल गई और कोई जन हानि नही हुई।
इस छेत्र में हो रही लगातार तेज बारिश से धरती जमीन की सतह पूरी तरह से गीली हो गई है। ऐसे में तेज हवा से पेड़ों के गिरने टूटने का खतरा बढ़ जाता है। और पुराने पेड़ों के लिए तो और ज्यादा क्योंकि पेड़ों की जड़ों की पकड़ धरती जमीन से ढीली हो जाती है ऐसी स्थिति में पेड़ों के उखड़ने की घटनाएं बढ़ जाती है। साथ ही आकासीय बिजली की प्राकृतिक घटनाएं होती है।
यँहा पर पेढ़ गिरने से कार छति ग्रस्त हुई है आस पास के लोग सुरक्षित बच गए, यहीं इसी परिसर पर जनपद पंचायत कार्यालय, कोर्ट, महिला बाल बिकास, तहसील जैसे महत्वपूर्ण आफिस है जंहा दिन भर वकीलों, जनता, अधिकारी, कर्मचारी,पंच, सरपंचों, सचिवों की भीड़ रहती है। यंही पर कैंटीन भी है, एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Comments