breaking post New

*सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने.. दी दिवंगत भाजपा नेता आलेख वर्मा व मनीष मनसागर क़ो श्रद्धांजलि*

*सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने.. दी दिवंगत भाजपा नेता आलेख वर्मा व मनीष मनसागर क़ो श्रद्धांजलि*

इंडिया क्राइम न्यूज़

बिलासपुर :- सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के संभागीय महा सचिव अखिल वर्मा के छोटे भाई  आलेख वर्मा का बीते दिनों दुःखद  निधन हो गया . इसी तरह पत्रकार मनीष मनसागर अब इस दुनिया में नहीं रहे. इन दोनों मृत आत्माओ याद करते हुए सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने श्रद्धांजलि अर्पित की है.

मुंगेली नाका चौक स्थित सर्किट हॉउस में संघ द्वारा शोक सभा रखी गई. संघ क़े पदाधिकारियो ने भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करने वाले दिवंगत नेता आलेख वर्मा को याद करते कहा कि आलेख  जैसा  कोई और नहीं हो सकता, स्वर्गीय वर्मा का मिडिया से खास लगाव था, वे हमेशा पत्रकारों से जुड़े रहते थे. भाजपा की तमाम खबरों  से वे अवगत कराते थे. उनके बड़े भाई अखिल वर्मा व छोटे भाई उपदेश वर्मा वरिष्ठ पत्रकार हैं. भारतीय जनता पार्टी के साथ  साथ पत्रकार जगत के लोगों को आलेख वर्मा के दुःखद निधन से गहरा दुख हुआ हैं. इसी बीच एक और दुःखद समाचार पत्रकार मनीष मनसागर की निधन ने पत्रकार जगत को झकझोर कर  रख दिया है. सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने विन्रम श्रद्धांजलि देते हुए दोनों मृत आत्माओ की शांति के लिए दो मिनट मौन धारण किया ।

शोकसभा में संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता , कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, मनीष शर्मा, पंकज खण्डेलवाल , विनय मिश्रा, सत्येंद्र वर्मा, अनिल श्रीवास, प्रकाश अग्रवाल, सुधीर तिवारी, उमाकांत मिश्रा, सुनील प्रसाद, सतीश प्रसाद, अनीश गंधर्व, समाजसेवी ध्रुव चंद्रा, वरिष्ठ पत्रकार साखन दरवे, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

Get Loan

Comments