breaking post New

सर्व समाज सामूहिक विवाह में 11 जोड़े परिणयशूत्र में बंधे..कन्यादान सर्वोत्तम दान...विष्णुअग्रवाल।

गौ सेवक,समाजसेवी,कुशल ब्यवसाई, विष्णु अग्रवाल जी ने तीसरी बार इस आयोजन को स्वयं के खर्चे से सम्पन्न कराया

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा बिलासपुर-- करगीरोड कोटा के वरिष्ठ समजेवी, गौ सेवक,कुशल ब्यवसाई, वरिष्ठ नेता, श्री विष्णु अग्रवाल जी लगातार तीसरी बार सर्व समाज सामूहिक विवाह का आयोजन कर  कन्यादान कर पुण्य कार्य किया है। और कहा कि इस संसार मे कन्यादान से बढ़ कर कोई दूसरा दान नही है। वह स्व प्रेरणा से इस पुनीत कार्य को तीन वर्षों से कर रहे है।

इस वर्ष भी थाना ग्राऊंड में भब्य विशाल पंडाल,भब्य आकर्षक मंच बनवाकर 11 जोड़ो को मंच पर बिराजमान कर कन्यादान जैसे पुनीत कार्य को किया।

इस अवसर पर सिद्ध बाबा अद्वेत आश्रम के पीठाधिस्वर श्री श्री 108 शिवाजी महाराज मुख्य अतिथि, पीपर पारा के सिद्ध आचार्य पुरुषोत्तम दास जी महराज, बिशिष्ट अतिथि बेलतरा बिधायक सुशांत शुक्ला जी, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल जी सहित सभी अतिथियों के सानिध्य एवम आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ।

एक दिन पहले से जोड़ो का आना सुरु हो गया था सभी बैवाहिक नेगचार बिधिवत सम्पन्न करायागया, नगर में बारात भ्रमण के बाद गायत्री परिवार के द्वारा बैदिक मंत्रोच्चार के माध्यम से सभी 11 जोड़ों का मंगल परिणय कराया गया, फिर स्वादिस्ट ब्यजनों का आनंद लेने के बाद, विशाल मंच में भब्य बराशन पर जोड़ो को बैठाल कर अतिथियों के द्वारा इनके उज्ज्वल एवम मंगल भविष्य की कामना के साथ आशीर्वाद समारोह सम्पन्न हुआ।

समस्त अतिथियों,स्वच्छता दीदीयों, पत्रकारों,सामाजिक कार्यकर्ताओं, सहयोगियों का इस सर्व समाज सामूहिक विवाह के आयोजक,संयोजक श्री विष्णु अग्रवाल जी एवम उनके सुपुत्र मनोज अग्रवाल के द्वारा सम्मान किया गया सभी के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग करने का आभार ब्यक्त किया गया।
Get Loan

Comments