में नगरवासियों की रहती है भीड़..नित सुंदर पकवानों से मां का लगता है भोग..बटता है प्रसाद।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा-- नवरात्री के पावन पर्व पर कोटा नगर में दुर्गोत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है, मां कामाख्या दुर्गोत्सव समिति के द्वारा स्टेशन रोड पर पंडाल में आदिसक्ति की स्थापना कर नित मां के स्वरूपो की पूजा अर्चना होती है। कल आदिसक्ति दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रम्हचारणी माता की आराधना पूजा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। आरती में पूरा मुहल्ला और नगर को लोग शामिल होकर पूजा आरती प्रसाद का आनंद लेते है, नए नए पकवानों के प्रसाद समिति के सदस्यों और मुहल्ले की माताओ बहनों के द्वारा भोग लगाएं जाते है फिर प्रसाद बितरण किया जाता है।


Comments