आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर*----अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन "तेजस्विनी" की बिलासपुर जिला इकाई के द्वारा दीप पर्व के अवसर पर "उजियारा कायर्क्रम" के अंर्तगत दिनांक 6 नवम्बर 2020 को गणेश नगर कुष्ठ बस्ती बिलासपुर में कुष्ठ प्रभावित परिवारो के बीच जाकर मिट्टी के दीपक, गोबर के दीपक, तेल-बाती एवं मिठाई वितरण किया गया।
दीप पर्व के अवसर पर अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन "तेजस्विनी" के छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई तथा "राष्ट्रीय वन्देमातरम" जनशक्ति संगठन, भारत युवा शक्ति संगठन बिलासपुर जिला इकाई के सदस्यों के द्वारा "उजियारा कार्यक्रम" के तहत जरूरतमंद लोगों एवं समाज के वंचित वर्गों के बीच जाकर मिट्टी के दीपक,गोबर के दीपक ,तेल-बाती एवं मिठाई आदि वितरित किया गया ।
अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन "तेजस्विनी" के द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, शिक्षा,कैरियर निर्माण, आर्थिक स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
इसी कड़ी में गणेश नगर, कुष्ठ बस्ती बिलासपुर में कोविड - 19 के बचाव हेतु सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए "उजियारा कार्यक्रम" आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में "तेजस्विनी" नारी शक्ति संगठन बिलासपुर जिला इकाई की सह संयोजक सुश्री सोनल यादव , छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की सह संयोजक सुश्री दीपक भास्कर, भारत युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ता कोलंबस , कुष्ठ बस्ती गणेश नगर के समिति अध्यक्ष चित्रसेन यादव,श्रीधर, भागूराम, पुष्पा सोनी, पूजा देवी, बुधवारा बाईं, शांति बाई, फिरतिन बाई, जानकी बाई सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे ।*

Comments