कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री को.. दिखाया कला झण्डा.. पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने घेराव के लिए रोड में दिखाई ताकत।
पुलिस के जवान प्रदर्शन कारियों को बेरिकेट लगाकर रोकने का किया प्रयास।
इंडिया क्राइम न्यूज़
आर डी गुप्ता
करगी रोड -- सी वी रमन यूनिवर्सिटी कोटा में आज केंद्रीय मंत्री फागन सिंह कुलस्ते का आगमन हुआ। कोटा के भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के नाम ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौपा और नगरवासियों तथा क्षेत्र की जनता को हो रही परेशानी से अवगत कराया।
करगी रोड कोटा सी वी रमन यूनिवर्सिटी में आज केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी का आगमन हुआ कोटा के भाजपाइयों ने एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम सौप कर आग्रह किया करोना काल के पहले जितना भी ट्रेनों का स्टॉपेज बिलासपुर से कटनी मार्ग में था कोटा सलका बेलगहना टेगनमाड़ा खोनसराभनवाटंक खोडरीसारबहरा पेंड्रा रोड के बीच जितने भी पैसेंजर ट्रेनें एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज दिया जाता था उसे वर्तमान में लगभग 2 वर्षों से पूरी तरह बंद है उसे तत्काल प्रारंभ करने की मांग किया गया क्योंकि यह क्षेत्र वनांचल है आदिवासी बाहुल्य है हजारों हजारों की संख्या में यात्रीगण प्रतिदिन यात्रा करते हैं तथा हजारों की संख्या में मजदूर भाई व्यापार विहार मजदूरी कर अपना परिवार का पालन पोषण करते हैं ट्रेन ही क्षेत्र कीजनता का यात्रा का मुख्य साधन है।

इसलिए जनता के कष्ट को ध्यान में रखते हुए कोटा के भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के नाम केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते जी को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर राम लाल साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा, मोहित जयसवाल भाजपा जिला महामंत्री, प्रदीप कौशिक नगर पंचायत प्रतिनिधि एवं सांसद प्रतिनिधि, सुलेश पांडे मंडल महामंत्री कोटा, बाबा गोस्वामी विधि प्रकोष्ठ, जिला सदस्य संपत सिंह, सचिन जैन, उत्तम प्रजापति, पीला राम विश्वकर्मा, चंद्र प्रकाश साहू, भागवत साहू, प्रांजल चौकसे, राजा गुप्ता, मोहन कोरी, आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

वहीं कांग्रेसियों ने भी ट्रेनों के दो बर्षो से बंद होने से कई बार आंदोलन भी जनता ने किया, पर रेल्वे प्रशासन ने ध्यान नही दिया उल्टा कोटा के कुछ लड़कों को अरोपी बना दिया गया। इससे क्षेत्र की जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए सरकार और रेल प्रसाशन को जगाने के लिए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का सी वी रमन के गेट के पास घेराव किया जोरदार विरोध प्रदर्शन किया साथ ही कला झंडा दिखा कर केंद्रीय मंत्री का बिरोध प्रदर्शन किया,इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष कोटा आदित्य दीक्षित रतनपुर से रमेश सूर्या, जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी,कुलवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पुलिस बल बेरिकेट लगा कर प्रदर्शन को रोकने का प्रयास करता रहा।

Comments