breaking post New

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ का.. भेंट मुलाकात सम्मान अभियान संभाग, जिले के बाद.. पहुँचा ब्लाक स्तर पर.. सी ओ जनपद पंचायत हरिओम दुबेदी.. टी आई दिनेश चंद्र का किया गया सम्मान।

मेल मुलाकात सम्मान कार्यक्रम में पत्रकारों के हितों को लेकर की गई चर्चा।

इंडिया क्राइम न्यूज़

बिलासपुर-- सदभााव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ द्वारा चलाया जा रहा भेंट सम्मान अभियान अब संभाग और जिले से होता हुआ ब्लॉक स्तर तक जा पहुंचा है।ब्लॉक स्तर पर भेंट सम्मान की पहली कड़ी में सोमवार को नवरात्रि के पहले दिन सदभाव पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने कोटेेश्वर महादेव  की नगरी कोटा में विकासखंड के शीर्ष अधिकारियों से भेंट कर उनका सम्मान किया।
​​​​​​
गौरतलब है कि भेंट सम्मान अभियान के तहत सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ पत्रकारों और प्रशासन के बीच आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने की मंशा रखते हुए यह अभियान चला रहा है इस अभियान के तहत संभाग मुख्यालय बिलासपुर में विधायक,आईजी ,कलेक्टर ,एसपी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जा चुका है। कोटा विकासखंड में कोटा एस डी एम महोदय सूरज साहू जी, तहसीलदार प्रांजल मिश्रा जी का सम्मान करने के पश्चात सी ओ जनपद पंचायत कोटा हरिओम दुवेदी जी in के कार्यालय में जाकर पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने पत्रकारों को अपना मित्र समझने और पत्रकारों से तालमेल बनाकर काम करने की बात कही सीओ साहब ने अस्वाशन दिया कि पत्रकारों से बेहतर संबंध बनाकर क्षेत्र का विकास करेंगे। इस मौके पर जिले संभाग व कोटा के पत्रकारगण उपस्थित रहे।

इसके पश्चात सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा जी के पास पहुंचे जहां उनके चेंबर में भेंट मुलाकात कर स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर टी आई साहब का भी सम्मान किया गया। थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा  ने पत्रकारों से किसी भी समय कोई भी कार्य होने पर अपना सहयोग करने की मंशा जाहिर की।

भेंट सम्मान अभियान के अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देव दत्त तिवारी, प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा,संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा, संभागीय उपाध्यक्ष प्रकाशचंद्र अग्रवाल, संभागीय उपाध्यक्ष संजीव शुक्ला, संभागीय उपाध्यक्ष डब्बू ठाकुर, बिलासपुर जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल,जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सोमवंशी, जिला सचिव ललित गोपाल,जिला सचिव आमिर खान,जिला सह सचिव अनीश गंधर्व, हीराजीराव सदाफले,कोटा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद अग्रवाल  कोटा ब्लॉक उपाध्यक्ष लकी तिवारी,अंकुश गुप्ता,प्रशांत गुप्ता, कोटा सचिव रमेश भट्ट,संदीप गुप्ता,रोहित साहू, सूचित मराबी,जितेंद्र भास्कर,राजेन्द्र गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Get Loan

Comments