*छुरिय- रानी तालाब गाँव में मछली पकड़ रहे 13 मछुआरे आकाशीय बिजल के चपेट में आये*
*दो की मौत, 11 झुलस गये, हुये घायल।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर*-- पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है बिगत तीन दिनों से कई जिलों में जोर दर गर्जना के साथ तेज बारिश सुरु होती है। दिन में भी अंधकार छा जाता है। और बादलों की गड़गड़ाहट से दिल दहल उठता है। आकाश में जोरदार गर्जना के साथ बिजली चमकती है ऐसा लगता है जैसे बिल्कुल बगल में ही कँही गिरी हो।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छुरिय - राजनांदगांव क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर स्थित रानी तालाब गांव के जलाशय में कुछ मछुआरे मछली पकड़ने का काम कर रहे थे। इसी बीच दोपहर में लगभग 2 बजे के आसपास मौसम तेजी से बिगड़ा और बिजली गिरी जिससे जलाशय में मछली पकड़ रहे 13 मछुआरे आकाशिय बिजली की चपेट में आकर झुलस गये और घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मछुआरे लोग ठेके में मछली पकड़ने का काम करते है।और वही कैम्प बना कर रहते है। घटना की जानकारी लोगो ने पुलिस को दी पुलिस मौके में पहुँच कर, सभी को छुरिय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराया। उपचार के दौरान दो मछुआरों की मौत हो गई।
लगातार प्रदेश में तीन दिनों से मौसम बिगड़ने से कई जगह फसले भी खराब होने की स्थिति में है किसान भी चिंतित है और ऐसी दुर्घटना प्रकृतिक आपदा तो चिंताजनक है ही।
बिलासपुर, कोटा में भी मौसम लगातार करवटें बदल रहा है आज अभी 4 बजे से मौसम तेजी से बिगड़ा बादलों की गर्जना के साथ बिजली तेजी से कौंधी , बारिस सुरु हो गई। कंही न कंही आकाशिय बिजली इस क्षेत्र में भी गिरी होगी, परंतु अभी तक किसी नुकसान की जानकारी प्राप्त नही हुई।
*प्रदेश में मौसम बिगड़ा।अधिकांस जिलों में बारिस, बिजली की गड़गड़ाहट ने दहलाया दिल, आकाशीय बिजली के गिरने से मौत।*
*प्रदेश में मौसम बिगड़ा।अधिकांस जिलों में बारिस, बिजली की गड़गड़ाहट ने दहलाया दिल, आकाशीय बिजली के गिरने से मौत।* You may also like
Comments