बाराद्वार से आया व्यापारी हुआ बिलासपुर में उठाईगिरी का शिकार, 10 लाख रुपयों से भरा बैग ले उड़े चोर किसी को भनक तक नही लगी।*
आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*19/10/2020*
*बिलासपुर*-- बिलासपुर न्यायधानी में इन दिनों आपराधिक गतिविधियाँ तेजी से बढ़ी है। अपराधी आसानी से अपराध कर रफूचक्कर हो जातें है। इसी कारण अपराधियों के हौसले बुलंदियों पर है किस तरह बुलंद है,इसका अंदाज़ा आप आज शाम हुई घटना से ही लगा सकते है,
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराद्वार से आये व्यापारी मयंक अग्रवाल व्यापार विहार में लाखों रुपए का उठाईगिरी का शिकार हो गए है,बताया जा रहा है कि व्यापार विहार स्थित ब्रांड अगरबत्ती दुकान के आसपास इस तरह की घटना को अज्ञात उठाई गिरोह ने अंजाम दिया,व्यापारी जब यहां खरीदी करने आया तो उसके थैले में 15 लाख रुपये रखे थे,
इस तरह व्यापारी ने पहले दुकान से 5 लाख रुपये की खरीददारी की,,जिसके बाद वे लगभग 10 लाख रुपये लेकर ब्रांडेड अगरबत्ती की दुकान पहुँचा,वँहा वे पैसो से भरा बैग टेबल में रख कर ब्यापारी से बात करने लगे , इसी बीच पलक झपकते ही अज्ञात उठाई गिरोह ने अपनी करतूतों को अंजाम दे दिया।और जबतक वे खोजबीन करते तबतक उठाईगिरोह सबकी आंखों से ओझल हो गए
बड़ी रकम की दिन दहाड़े उठाईगिरी की खबर मिलते ही मौके में तारबाहर पुलिस एवं प्रशिक्षु आईपीएस गौरव राय सिविल लाइन सीएसपी कोतवाली, टीआई समेत साइबर विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंच गए, जो पूरे व्यापार विहार में लगे कैमरों की पड़ताल करने में जुट गए,,तभी उन्हें एक अज्ञात सख्स बैग उठाकर दुकान से जाता नजर आया।फिलहाल जबतक पुलिस उसे खोज पाती तबतक गिरोह के सदस्य मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस की पहुंच से दूर हो गए।
फिलहाल तारबाहर पुलिस ने पूरे मामले में शिकायत दर्ज कर अपराधी की तलाश में लग गई है। इस घटना से ब्यापारियों में दहसत का माहौल बन गया है। और सुरक्षा की चिन्ता भी बढ़ गई है।

Comments