बच्चों की मौत टिका लगने से हुई या कोई और वजह है किन्तु है गंभीर मामला जाँच होनी चाहिए।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा-बिलासपुर- जिला बिलासपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत पटैता के बच्चों का टीकाकरण के उपरांत स्वास्थ्य खराब होने की सूचना प्राप्त होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री, कोटा विधानसभा के प्रत्याशी छाया बिधायक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जिला चिकित्सालय बिलासपुर में पहुँचकर पीड़ित बच्चों का स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की तथा परिजनों को सरकार द्वारा हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। डॉक्टरों से मिल कर इलाज के संबंध में जानकारी ली अच्छा इलाज करने के लिए कहा।

वंही सरकार ने भी जाँच समिति बनाई है जो इस मामले की जांच कर रही है, बैक्सीन को सीज कर दिया गया है, स्वस्थ मंत्री ने जांच तक बैक्सीनेसन पर रोक लगा दी है पूरी जांच के बाद यदि सब कुछ सही रहा तो उस बैच की बैक्सीन लगाई जाएगी।


Comments