डाक विभाग की इस अनोखी पहल से मिलेगा समाज को लाभ।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर*-करगीरोड कोटा में आज रास्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कोटा पोस्ट ऑफिस से जान जागरण हेतु सुकन्या समृद्धि योजना के प्रचार प्रसार के लिए रैली निकाली गई।
कोटा पोस्टमास्टर मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज 24 जनवरी को "बेटी बचाव व बेटी बढ़ाओ" की भावना को साकार करते हुए, भारत सरकार द्वारा डाक विभाग में बालिकाओं के कल्याण के लिए। एक बृहद अभियान चलाया गया।
इस महा अभियान के तहत भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण सुकन्या समृद्धि योजना जो 22/01/2015 से लागू की गई थी। का प्रचार जनजागरण रैली निकाल कर पूरे नगर में इस योजना का संदेश दिया गया। यह बालिकाओं के लिए लघु बचत योजना है इसके कई फायदे है।
यह खाता कम से कम 250/- रुपये की प्रारम्भिक जमा राशि से खोला जा सकेगा। इस खाते को भारत वर्ष में कँही भी ट्रांसफर भी कराया जा सकता है। इस योजना के सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डाकघर में जा कर प्राप्त कर सकतें है।
इस खाते से बच्चियों की पढ़ाई लिखाई शादी जैसी बड़ी समस्यों में काफी मदद मिलेगी। बर्तमान में चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में 7.6 प्रतिशत की दर से वार्षिक चक्रबृद्धि ब्याज देय है।
आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उपडाकघर कोटा के पोस्टमास्टर मनोज कुमार मिश्रा के साथ सभी ब्रांचों के ब्रांच पोस्टमास्टर, कोटा पोस्ट ऑफिस के एजेंट प्रशांत गुप्ता, संदीप गुप्ता शैलेस गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता, अभय गुप्ता,सहित सभी एजेंटों ने मिलकर पूरे नगर में बजे गाजे के साथ जागरण रैली निकाल कर बालिका दिवस को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। एक नया संदेश दिया।

Comments