breaking post New

रामनौमी में साई मंदिर पड़ाव पारा में विशाल भंडारा.. साम को निकली साईं बाबा की पालकी ..भब्य शोभायात्रा।

बिगत कई वर्षों से साईं मंदिर के ब्यवस्थापक कैलाशचंद्र गुप्ता के द्वारा किया जाता है भंडारे एवम शोभा यात्रा का आयोजन।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा-बिलासपुर-- करगी रोड कोटा के पड़ाव पारा स्थित श्री साईं बाबा के मंदिर में साईं बाबा की बिसेष पूजा की जाती है और राम नौमी के दिन दिनभर भंडारा प्रसाद का आयोजन ब्यवस्थापक श्री कैलाश चंद्र गुप्ता एवं उनके सहयोगियों के द्वारा किया जाता है।

भक्तों की अपार भीड़ मंदिर दर्शन करने पहुँचती है शिरडी धाम के तर्ज पर यंहा मंदिर का निर्माण कराया गया है। सभी भक्तगण बाबा के दर्शन कर भंडारे के प्रशाद का आनंद लेते है।

साम के समय साईं बाबा की पालकी यात्रा निकलती है पुर नगर में भ्रमण करते हुए मंदिर देर रात तक पहुँचती है। नगर में जगह जगह भक्तों के द्वारा साईं बाबा के पालकी की पूजा होती है और शोभा यात्रा में शामिल सभी भक्तों का स्वागत करते हुए जलपान कराया जाता है।
Get Loan

Comments