breaking post New

हैवानियत--फिर नाबालिक लड़की के साथ हुआ बलात्कार..इंसानियत हुई शर्मसार..अपराध दर्ज..आरोपी गिरिफ्तार ।

दुष्कर्म के आरोपियों को.. रिपोर्ट लिखने के 12 घण्टे के अंदर ही पुलिस ने किया गिरफ्तार।
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
 
कोरबा-- प्राप्त जानकारी के अनुसार मेला देखने गई लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।
 
प्रकरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.01.2023 को प्रार्थी ने थाना हरदीबाजार उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री परिवार के अन्य बच्चों के साथ मेला देखने गई थी तभी सुमन ऊर्फ पिंकू नेताम व शांतनू नेताम द्वारा अंधेरे का फायदा उठाकर रास्ते में पीड़िता को पकड़कर मुंह को दबाकर खींचते हुए खेत में ले जाकर जबरदस्ती सामूहिक बलात्कार किये हैं। 
 
रिपोर्ट पर थाना हरदीबाजार में आरोपीगण सुमन ऊर्फ पिंकू नेताम व शांतनु नेताम के विरूद्ध अपराध क्रमांक 07/2023 धारा 376(घ), 506 भादवि., 4 पॉक्सो अधिनियम कायम कर आरोपीगणों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही कर पतासाजी शुरू की गई।
 
 इनके ग्राम लोटनापारा उतरदा में घेराबंदी कर दबिश दिया गया। नाम पता आरोपीगण सुमन नेताम पिता रामचंद्र नेताम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम लोटनापारा उतरदा, शांतनु नेताम पिता रामकुमार नेताम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम लोटनापारा उतरदा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा को गिरफ्तार कर अपराध घटित करना पाए जाने से न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा थाना प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. विजय सिंह, प्रआर. ओमप्रकाष बैस,आरक्षक संजय चन्द्रा, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त,आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने त्वरित कर्यवाई करते हुए हैवानों को गिरफ्तार कर सरहनीय कार्य किया है।
Get Loan

Comments