breaking post New

सहारा समूह के 1.7 करोड़ जमाकर्ताओं को.. पैंतालीस दिन में मिलेगी राशि.. पोर्टल सेवा की गई सुरु।

अभी 10 हजार रुपये तक, का  होगा भुगतान.. सहारा रिफंड पोर्टल की शुरआत की .. सहकारिता मंत्री अमित शाह जी ने।

इंडिया क्राइम न्यूज़


बिलासपुर-- केंद्रीय गृह एवम सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की पहल पर, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में 10 करोड़ जमाकर्ताओं का फंसा पैसा वापस मिलेगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल की शुरुआत की। 

पहले चरण में 1.7 करोड़ जमाकर्ताओं का पैसा लौटाया जाएगा। पोर्टल पर पंजीकरण के 45 दिनों के अंदर रिफंड खाते में पहुंच जाएगा। दावे के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। केंद्रीय मंत्री शाह ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा, यह पहली बार है, जब जमाकर्ताओं को ऐसे मामले में रिफंड मिल रहा है, जहां कई सरकारी एजेंसियां शामिल हैं और इनमें से प्रत्येक ने जब्ती की है। उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से पहले दस हजार तक निवेश वालों का पैसा लौटाया जाएगा।

अभी 10 हजार तक होगा भुगतान, सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की सहारा रिफंड पोर्टल की शुरुआत की ज्यादा निवेश वालों को भी 10 हजार रुपये  तक ही लौटाए जाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि इन सहकारी समितियों में निवेश करने वालों का पैसा अब कोई नहीं रोक पाएगा। सरकार ने 29 मार्च को कहा था कि सहारा की चार सहकारी समितियों के 10 करोड़ निवेशकों का पैसा 9 महीने में लौटा क दिया जाएगा। 

सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए सहारा सेबी रिफंड खाते से 5 हजार करोड़ रु. सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार - सीआरसीएस को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया है।

शाह ने बताया कि पहले चरण में पांच हजार करोड़ रुपये की मदद से जमाकर्ताओं की जमा पूंजी लौटाई जाएगी। इस राशि का उपयोग हो जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट से और धनराशि जारी करने का अनुरोध करेंगे, ताकि अधिक राशि वाले अन्य जमाकर्ताओं का कुल रिफंड किया जा सके।

भुगतान की पूरी प्रक्रिया की निगरानी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज आर. सुभाष रेड्डी और न्याय मित्र गौरव अग्रवाल की सहायता से की जाएगी। इसमें सहारा सोसायटी के लोग भी सहयोग करेंगे।

चार सहकारी समितियों में जमा पैसा लौटाएंगे

पोर्टल चार सहकारी समितियों सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लि., सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव, और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव के प्रामाणिक जमाकर्ताओं की तरफ से भुगतान का दावा करने के लिए लॉन्च किया गया है।

इस साइड पर होगा अबेदन https://mocrefund.crcs.gov.in/ पर आवेदकों को आवेदन करना होगा। भुगतान की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पेपरलैस है।

अमित शाह-- केंद्रीय सहकारिता मंत्री..
दावे निपटाने की प्रक्रिया में ऐसे सभी प्रावधान किए गए जिससे कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी न की जा सके, और प्रामाणिक निवेशक के साथ अन्याय की कोई गुंजाइश न रहे।पूरी पारदर्शिता के साथ भुगतान हो।
Get Loan

Comments