breaking post New

गुडबिल पब्लिक स्कूल कोटा में.. छात्रों के द्वारा.. रंगोली सज्जा के साथ दीप सज्जाकर मनाया गया दीपोत्सव।

छात्रों को बचपन से ही शैक्षणिक बिकास के साथ साथ बौद्धिक एवम कौशल बिकाश की महती आवस्यकता है...आर डी गुप्ता।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा-बिलासपुर- दीपावली का पांच दिनों का बड़ा त्योहार है पूरे भारत मे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

गुडबिल पब्लिक स्कूल कोटा में दीपोत्सव का त्योहार छात्रों ने अपने नन्हे नन्हे हाथों से दीपक को सजाया, रंगोली बना कर अपना अपना कौशल दिखाया।
साथ ही चित्र कला का प्रदर्शन किया, और दीपक जलाकर दीपावली के त्योहार के उपलक्ष्य में दीपोत्सव मनाया माता लक्ष्मी जी को प्रशन्न करने के लिए पूजा के साथ अपनी कलाओं का प्रदर्शन भी किया।

प्राचार्य नवीन गुप्ता ने बच्चो के दीपावली त्योहार का महत्व बताया,माता लक्ष्मी जी की पूजा का यह अमावस्या की रात्रि में उत्तम अवसर दीपावली की रात्री में रहता है। यह पूजा सम्पूर्ण भारत मे की जाती है। इस दिन अज्ञनात के अंधकार को अपने जीवन से- ज्ञान, शिक्षा, बौद्धिक,कुशलता एवम उत्तम संस्कारों के प्रकाश से भागने का दिन है। इस लिए आप सभी होनहार छात्र संकल्प ले कि हम अपने शिक्षा के प्रकाश से समाज एवम देश को प्रकाशित करेंगे।
संस्था प्रमुख- आर डी गुप्ता जी ने बच्चों के उज्वाल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि- आप सभी हमारे देश के अनमोल हीरे है। शिक्षक कुशल जौहरी की तरह आपको शिक्षा का दान कर आपके जीवन से संसय, दुबिधा, व अज्ञनात को हटा कर आपको ज्ञान के प्रकाश से भर देते है। आप सब इस देश की अनमोल धरोहर है, ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार,कौशल,बुद्धि का बिकाश होता है, आत्मनिर्भरता के साथ छात्र संकल्पवान और संस्कारवान बनते है।जिसकी आज के परिबेश में बहुत जरूरत है।

 
Get Loan

Comments