breaking post New

पीड़ित ने बिलासपुर कलेक्टर जनदर्शन में.. कोटा भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ किया शिकायत।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
बिलासपुर-- प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित संजय बंजारे ने जिला कलेक्टर बिलासपुर श्री सौरभ कुमार से सप्ताहिक जनदर्शन में प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन राशि नही मिलने की शिकायत कोटा भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक, और सहायक प्रबंधक के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत किया है।
 
संजय बंजारे शिकायत कर्ता ने शिकायत में कहा है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं और बेरोजगारों के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बैंक के माध्यम से रोजगार करने हेतु लोन दिया जाता है लेकिन इसका लाभ शिकायत कर्ता को नहीं मिल पा रहा है लोन देने के नाम पर पिछले 6 माह से गुमराह किया जा रहा है।
 
मुद्रा योजना के तहत लोन लेने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसमें नियम अनुसार सभी दस्तावेज शाखा प्रबंधक को दिए गए उसके बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नही होने से परेशान और मानसिक तनाव के कारण गोबरीपाट निवासी संजय कुमार बंजारे ने जिला कलेक्टर बिलासपुर के पास जाकर शिकायत की है । शाखा प्रबंधक के द्वारा लोन देने के नाम पर कभी दस्तावेज अधूरा है तो कभी गुमास्ता नही है के नाम पर कई महीनों तक बैंक का चक्कर कटवा रहा है जब पूरे दस्तावेज बैंक में पेश करने के बाद भी लोन की राशि नही दी गई। सहायक प्रबंधक के द्वारा दुकान का निरीक्षण भी किया गया उसके बाद पीड़ित को बोल दिया कि 13 अप्रेल को गई थी तो दुकान बंद है करके लोन देने से किया इंकार जब लोन ही नही देना था तो 21-11-2022 को जनपद पंचायत कोटा प्रांगण में शिविर का आयोजन क्यो किया? 
 
लोन की राशि मिल जाएगा करके पीड़ित ने कुछ साहूकार से कर्ज लेकर दुकान के लिए सामन भी खरीदी की अब कर्ज से लिये हुए रुपये को कैसे चुका पायेगा लोन नही मिलने से मानसिक तनाव की स्थिति बन गई है। अगर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ मध्यम वर्ग के लोगों को नहीं मिल रहा है तो यह योजना केंद्र सरकार को बंद कर देना चाहिए ताकि लोग बैंक के चक्कर काटने से बच जाए।
Get Loan

Comments