बेरोजगारी भत्ते के आवेदनों के व्यापक सर्वेक्षण करने के लिए टीम गठित की गई।
बेरोजगारी भत्ते को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- कलेक्टर श्री सौरभ कुमार महोदय के आदेशानुसार एवं एस डी एम कोटा श्री हरिओम द्विवेदी जी के निर्देश पर कोटा तहसील अंतर्गत प्रभारी तहसीलदार (रा. प्र.से.) श्री पीयूष तिवारी जी व जनपद पंचायत सीईओ श्री युवराज सिन्हा जी के मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायतों में दल बनाकर शासन के मंशानुरूप सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य व्यापक स्तर पर किया गया।
साथ ही बेरोजगारी भत्ता हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया गया तथा बेरोजगारी भत्ता में आ रहे आवेदनों के परीक्षण हेतु क्लस्टर बनाकर सत्यापन दल का गठन किया गया। अधिकारियों द्वारा दलों के कार्यों का निरीक्षण कर नियमित सर्वे तथा त्वरित गति से सर्वेक्षण के निष्पादन हेतु दिशा निर्देश दिए गए है।
Comments