breaking post New

कोटा बिधायक डॉ. रेणुजोगी का.. कोटा बिधान सभा मे .. चुनाव के मद्देनजर .. गाँव गाँव मे चौपाल के माध्यम से .. चल रहा जबरदस्त संपर्क अभियान.. तेंदुआ,धूमा, लोकबन्द, करका सहित कई गांवों में हुई सभायें।

भाजपा व कांग्रेश के प्रत्यासियों का अभी तक अता पता नही..।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा-- कोटा बिधान सभा में जोगी जनता कांग्रेश की  राष्ट्रीय अध्यक्ष कोटा बिधायक  डॉ. रेणु जोगी जी ने अपने बिधान सभा क्षेत्र में स्वस्थ होने के बाद से धुंआ धार प्रचार जन सम्पर्क अभियान में महीनों से लगी है।

हर एक गाँव मे जनता के बीच जाकर जैसे आज धूमा, तेंदुआ,लोकबन्द,डगनिया करगीकला, में मंचीय कार्यक्रम चौपाल के माध्यम से जानत से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनती ही और बिकाश कार्यों के लिए अनुदान राशि देती है।

वंही अभी भाजपा और कांग्रेश जैसी बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों के अतापता नही है कोई प्रचार में नही है इसका भी फायदा जनता कांग्रेश को मिलता दिख रहा है।

कोटा रेस्ट हाउस में बिधायक डॉ. रेणुजोगी से मीडिया  ने पूछा कि कोटा विधानसभा से आप लड़ेंगी या फिर किसी को खड़ा करेंगी तो उन्होंने कहा कि बिधायक होने के नाते मैं अपनी जनता की समस्याओं को सुनती हूँ और बिकाश कार्य कर रही हूं पार्टी में एक समिति है वह जैसा निर्णय लेगी वैसा प्रत्यासी उतारा जाएगा। और कोटा बिधान सभा से जीतने के सवाल पर कहा कि हम देश की लोकतंत्र की सबसे बड़ी अदालत जनता की अदालत में जाएंगे जनता जनार्दन जो आदेश आशीर्वाद देगी वह स्वीकार होगा। और हमे बिस्वास है कि जनता का आशीर्वाद हमे जरूर मिलेगा।

हमारे पार्टी के सहयोगी तन्मयता के साथ लोगों से जीवंत संपर्क बनाए हुए है।

बिधायक प्रतिनिधि बिकाश सिंह ठाकुर ने बताया कि कोटा बिधान सभा मे अधिकांस पंचायतों  में कार्य मैडम के अनुसंशा वाले या उनकी बिधायक मद की राशि से स्वीकृत चल रहे है। वर्तमान सरकार ने कोई विकास कार्य साढेचार साल में नही किया है।जनता चुनाव में उसका जबाब देगी। और जोगी जनता कांग्रेश का बिधायक कोटा विधानसभा में जीतेगा।
Get Loan

Comments