*भूकम्प जैसे झटके आस पास के लोगो ने किये महसूस, घर की खिड़कियों के काँच टूटे।*
*अन्दर आग के बीच लगभग पचास से साठ लोगो के फॅसे होने की आसंका, देर रात लगभग 3.15 बजे लोगो ने देखी आग की भीषण लपटें।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*24/09/2020*
*बिलासपुर*-- जब सूरत महानगर के लोग अपने अपने घरों में गहरी नींद में सो रहे थे तभी आज देर रात में लगभग 3 बजे सूरत के हजीरा में बने ओ एन जी सी गैस प्लान्ट में जबरदस्त बिस्फोट हुवा यह बिस्फोट इतना तेज था की सूरत के लोगो ने भूकम्प जैसे झटके महसूस किये।
दूर दूर तक लोगो के घरों के खिड़कियों, दरवाजों के काँच टूट गये। लोगो मे अफरा तफरी का माहौल बन गया जब तक लोग कुछ समझ पाते कि आग की तेज लपटे उठती दूर दूर से दिखने लगी। ये लपटे इतनी भयावह है कि 25 से 30 किलोमीटर के दूर के लोगो को दिखने लगी।
गैस प्लान्ट के अन्दर लोगो का अंदाजा है कि लगभग पचास से साठ लोग फॅसे है, घटना रात की है इसलिये प्लान्ट के अंदर मजदूर काम होंगे। फिर भी अभी कुछ कह पाना बड़ा मुसकिल है। आग लगने के कारणों का पता अभी नही चल पाया है। बचाव कार्य तेजी से जारी है।
आग बुझाने का काम दमकल की गाडियाँ कर रही है, आग पर काबू पाना जल्दी मुस्किल लग रहा है, गैस प्लान्ट है इस लिये कोई नया बिस्फोट न हो इसकी भी सावधानी बचाव कार्य मे लगे कर्मचारी कर रहे है।
*ओ एन जी सी गैस प्लांट, हजीरा- सूरत में देर रात लगी भीषण आग, हुवा जबर दस्त बिस्फोट, घरों के काँच टूटे, दहसत में लोग।*
*ओ एन जी सी गैस प्लांट, हजीरा- सूरत में देर रात लगी भीषण आग, हुवा जबर दस्त बिस्फोट, घरों के काँच टूटे, दहसत में लोग।* You may also like
Comments