breaking post New

विश्व पर्यावरण दिवस पर वेलकम डिस्टलरी छेरकबंधा में किया गया पौधारोपण..पर्यावरण अधिकारी रहीं उपस्थित।

फलदार पौधे लगाकर मनाया गया पर्यावरण दिवस..दस एकड़ में पौधरोपण का लक्ष्य ले कर चल रहा बेलकम प्रबंधन।

 इंडिया क्राइम न्यूज 

कोटा-बिलासपुर-- बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड स्थित ग्रामपंचायत छेरकबंधा में बेलकम डिस्टलरी संचालित हो रही है। यंहा के सी ई ओ सर साहू त्रिलोचन जी अभिषेक वर्मा जी सहित पूरे प्रबंधन ने विश्वपर्यावरण दिवस के उलक्ष्य में पौधा रोपण का कार्य क्रम रखा।

पौधारोपण कार्य क्रम में पर्यावरण अधिकारी कु. विन्देश्वरी चंद्राकर जे एस ए, श्रीमती अदिति देवांगन जे एल ए, और श्री साजू त्रिलोचन सी ई ओ, श्री सुदीप मिश्रा मुख्य अभियंता, अभिषेक वर्मा, के हाथों से फलदार पौधे आम,आंवला के पौधे लगाकर बृक्षारोपण कर बिश्वपर्यावरण दिवस पर प्रकृति को हरा भरा बनाये रखने का संदेश दिया। एक बृक्ष सौ पुत्र समान, बृक्ष लगाकर धरती का करो श्रृंगार जैसे कई स्लोगन दिए।

बेलकम डिस्टलरी प्लांट का अधिकारियों और पत्रकारों ने भ्रमण किया फिर पौधारोपण किया।

कुमारी बिंदेश्वरी चंद्राकर जे एस ए ने बिश्वपर्यावरण पर अपने विचार रखे वंही बेलकम के सी ई ओ श्री साजू त्रिलोचन ने भी बृक्षों की मनुष्य के जीवन पर  उपयोगिता और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधा रोपण अनिवार्य बताया। पर्यावरण को सुंदर बनाने के लिए दस एकड़ में पौधा रोपण करने की बात कही

इस अवसर पर पर्यावरण अधिकारियों ,सी ई ओ, सहित बेलकम डिस्टलरी के कर्मचारियों,व सम्पूर्ण स्टाफ ने पर्यावरण दिवस पर अपनी सहभागिता दी।
Get Loan

Comments