breaking post New

बिलासपुर संभाग में कई जगहों पर 29 नवम्बर को 10 बजे से आधारकार्ड अपडेशन के लिए डाक विभाग के लगेगें शिविर।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 
प्रशांत गुप्ता

बिलासपुर - भारतीय डाक विभाग बिलासपुर संभाग की तरफ से 29 नवम्बर को सुबह 10 बजे से आधार कार्ड के अपडेशन के लिए निःशुल्क शिबिर का कई जगहों जैसे स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल एनसीडीसी कोरबा, सरस्वती शिशुमंदिर मालखरौदा, सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर, आदर्श स्कूल बिल्हा। इन जगहों पर आयोजन किया जा रहा है।

इसमें आधार एनरोलमेंट,अपडेशन से संबंधी सेवाएं दी जाएंगी। नये आधार कार्ड बनाये जाएंगे। पुराने आधारकार्ड भी सुधारे जाएंगे बच्चों का 5 से 15 वर्ष के की उम्र पर बायोमेट्रिक अपग्रेडेशन जरूरी होता है इनका भी आधार अपग्रेडेशन निःशुल्क किया जाएगा। किसी भी तरह का आधारकार्ड में संशोधन सुधार कार्य किया जाएगा। बिलासपुर संभागीय डाक अधीक्षक विनय कुमार प्रसाद जी ने कहा कि सभी नागरिक गण इस शिविर का लाभ उठा सकते है।
Get Loan

Comments