*प्रेम की डोर रखी को बांध कर बहेन ने भाई को सुख समृद्धी का दिया आशीर्वाद,भाई ने भी बहेन के मन सम्मान के साथ हर सुख दुख में रक्षा करने बचन दिया।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*रिपोर्टिंग--- अंकुश गुप्ता*
*बिलासपुर---आज पूरे देश मे रक्षा बंधन का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन का इंतजार बहने हमेशा करती रहती है। प्रति वर्ष श्रवण मास में भगवान शिव की पूजा आराधना के साथ अंत मे शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन यह परम पवित्र रक्षाबंधन का त्योहार हर घर मे मनाया जाता है।*
*इस दिन भाई बहेन के धार्मिक रिश्तों के प्रतीक त्योहार को रक्षाबंधन के नाम से मनाया जाता है। बहेन अपने भाई के मस्तक पर विजय, यस ,कीर्ती के प्रतीक रोली और धन -धान्य से परिपूर्ण अक्षत का टीका लगा कर आरती उतारकर भाई के ऊपर की सारी बिपदा को दूर होने का आशीर्वाद देती है और यही प्रार्थना ईश्वर से भी करती ही।*
*भाई भी अपनी बहेन को प्रेम आशीर्वाद देते हुए हर पल हर छन उसके मान सम्मान का ख्याल रखते हुए, हर सुख दुख में साथ देने रक्षा करने का बचन देता है उसे निभाता है। इसी प्रेम और रिश्ते को बहेन अपने प्रेम से परिपूर्ण धागे से बनी रखी को भाई के कलाई में बांध कर रक्षा बंधन का त्योहार मिठाइयों पकवानों के साथ मनाती है।*
*आज के दौर में बृक्षों को भी प्रेम का धागा बाँध कर उनके सुरक्षा की संकल्पना करते है, पर्यावरण को सुदृढ़ बनाते है। भगवान को भी राखी बाँधकर उनसे रक्षा की कल्पना करते है। बेद पुराणों भी रखी के महत्व का बर्णन पढ़ने को मिलता है।*

Comments