*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर--- करगी रोड कोटा पोस्ट ऑफिस में आजादी के 75 वें बर्ष को भारत की शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को ससम्मान फहराकर मनाया गया।*
*कोटा डाकघर के कार्यालय में पोस्ट मास्टर के रूप में नव पदस्थ श्री मती सुनीता दुवेदी जी,और पी ए पद पर पदस्थ मनोज कुमार मिश्रा जी ने ध्वजारोहण किया। साथ मे पोस्ट ऑफिस का स्टाफ, कर्मचारी, और पोस्ट ऑफिस के कर्मठ निष्ठावान अभिकर्ता गण राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की सुरुवात किये।*
*कार्यक्रम में नव पदस्थ पोस्ट मास्टर सुनीता दुबेदी ने पोस्ट ऑफिस के महत्व को बताते हुए,कोरोना काल मे पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर बताया। कहा कि हमारे कर्मचारी अधिकारी हमेशा जनता की सेवा में लगे रहते हैं,पोस्टल डिपार्टमेंट पुरानी संस्था है, और पूरी तरह से बिस्वस्नीय है।*
*मनोज मिश्रा जी ने संबोधन में कहा कि हमारे साथ काम करनेवाले सभी लोग कर्मचारी, अभिकर्ता हमारी पोस्टल ब्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है।*
*डाँकिया छुट्टी के दिनों में भी अपनी सेवायें देते रहते है। हमे गर्व है कि हम सब भारतीय डाक विभाग के अंग है। हम सब को ईमानदारी निष्ठा और लगन से इस संस्था को बुलंदियों तक पहुँचाना है।*
*ध्वजा रोहण कार्य क्रम में पधारे अतिथि सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता जी, शाखा प्रबंधक एन के सिन्हा जी,सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे,*
*इस अवसर पर भारती टिलवानी, एकता गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, महेश टिलवानी, गणेश गुप्ता, जग्गा पाण्डेय,संदीप अग्रहरि, संदीप गुप्ता, अभय गुप्ता, शेखर जगत, झूल सिंह पैकरा,शंकर श्रीवास, संजय बी पी एम,सहित स्टाफ के अन्य लोग भी उपस्थित थे और स्वत्रंता दिवस के पर्व को बड़े ही हर्ष के साथ आपस मे मनाया। वरिष्ठ अभिकर्ता प्रशांत गुप्ता का जन्म दिन भी आज होने के कारण सभी उपस्थित लोगों ने केक काट कर जन्मदिन मनाया और बधाइयाँ दीं, यह परम्परा आपसी प्रेम एकता को प्रदर्शित करती है।*
*कोटा पोस्ट ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस बीर सहीदों, जिनके बलिदान से आजादी मिली है उनकी याद में देश भक्ती के गाने गा कर उनको याद करते हुए नमन किया गया। इसमे पोस्ट मास्टर सुनीता दुवेदी जी, मनोज कुमार मिश्रा जी, जग्गा पाण्डे, एकता गुप्ता,संदीप अग्रहरि,भारती टिलवानी,ने भी सभी को देश भक्ति गाने से आजादी में शामिल सभी बीर सहिदों को याद किया सभी भाव बिभोर हो गये,वास्तव में आज का दिन राष्ट्रीय पर्व का दिन है जिसे हर भारतीय को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए परन्तु कोरोना काल होने के कारण पोस्ट ऑफिस में इस स्वत्रंता दिवस के उत्सव पर्व को कोविड नियमों का पालन करते हुऐ बहुत ही प्रेम सम्मान,आत्मीयता,और समरसता के साथ मनाया गया।*

Comments