*प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना से वंचित मोहल्ले वासियों ने एसडीएम कार्यालय पहुचकर ज्ञापन सौंपा*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर* बिकास खण्ड कोटा के नगर पंचायत कोटा के वार्ड क्रमांक 09 स्वीपर मोहल्ला की कई महिलाओ ने प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर एस डी एम कोटा कार्यालय पहुँचे।
समाजिक कार्यकर्ता मनोज सोनी के साथ वार्ड नं 09 की महिलायें जिनका प्रधान मंत्री आवास आज तक नही स्वीकृत हो पाया। और न ही नगरपंचायत के कर्मचारी कोई कारण बता रहे कि इनकी पात्रता क्यों नहीं बन पाई। और बड़े पक्के मकान वालों के आवास स्वीकृत होकर ठेकेदारों ने बनवा भी दिया। जबकि नियम कहता कि प्रधानमंत्री आवास का लाभ उसी ब्यक्ति को मिलेगा जिनके पास स्वयं का पक्का मकान नही है। यहाँ तो पचास प्रतिसत लोगों को आवास पूर्व से बने पक्के मकान वालों को ही स्वीकृत करा कर बनवा दिया गया।
कोटा की वार्ड नं 09 की महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर एस.डी.एम. कोटा के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे कहाँ गया है की नगर पंचायत कोटा के वार्ड क्रमांक 09 स्वीपर मोहल्ला के अनेकों लोग प्रधानमंत्री आवास योजना व राशन कार्ड से वंचित है कई बार नगर पंचायत मे मोहल्लेवासियों ने आवेदन दिया लेकिन नगर पंचायत कोटा के अधिकारी केवल वर्षो से आश्वासन ही देते आ रहे है जिसके कारण आज एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया है ।
अगर जल्द ही मोहल्ले वासियों की समस्या का समाधान नही किया गया तो धरना-प्रदर्शन आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे जिसकी सम्पुर्ण जवाबदारी शासन की होगी।
*प्रधानमंत्री आवास से बंचित महिलाओं ने कोटा एस डी एम को सौंपा ज्ञापन। लगाये आरोप कहा अस्वासन मिलता है आवास नही। नही सुनते सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी।*
*प्रधानमंत्री आवास से बंचित महिलाओं ने कोटा एस डी एम को सौंपा ज्ञापन। लगाये आरोप कहा अस्वासन मिलता है आवास नही। नही सुनते सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी।*
Comments