*विकासखण्ड कोटा के सभी गाँवों से यादव समाज के लोग पहुँचें कोटा राउत नाचा महोत्सव में किया अपनी कला का प्रदर्शन।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर---करगी रोड कोटा में आज राउत नाचा महोत्सव का आयोजन सर्व यादव समाज बिकास खंड कोटा के तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बिलासपुर सांसद सम्माननीय अरुण साव जी पहुँचे, कार्यक्रम स्थानीय बस स्टैंड कोटा में आयोजित किया गया नगर के प्रमुख लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लिया।*
*मुख्य अतिथि श्री अरुण साव ने अपने जनसंपर्क निधि से 11000 रुपये यादव समाज को देने की घोषणा की। इस समय भाजपा के नेता गण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे अमरनाथ साहू,बैंकट अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष सहित नगर के गण मान्य लोग उपस्थित हुए। दूर दराज के सिरगिट्टी तरबहार से भी यादव समाज के लोग पहुँचे, नगर में घूम घूम कर यादव समाज के लोगों ने राउत नाचा का प्रदर्शन किया, बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित हो कार्य क्रम को सफल बनाया।*

Comments