इंडिया क्राइम न्यूज
बिलासपुर/कोटा-- कोटा मेला जो की आस पास के क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। लेकिन यहा के मेले का एक अपना अलग ही इतिहास रहता है । यहां हर वर्ष गैंगवार होना मानो तय है, फिर भी पुलिस प्रशासन हर बार इसकी सुरक्षा की ओर ध्यान नहीं देती है।
बिलासपुर/कोटा-- कोटा मेला जो की आस पास के क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। लेकिन यहा के मेले का एक अपना अलग ही इतिहास रहता है । यहां हर वर्ष गैंगवार होना मानो तय है, फिर भी पुलिस प्रशासन हर बार इसकी सुरक्षा की ओर ध्यान नहीं देती है।
सूत्रों के अनुसार 26 फरवरी, रविवार शाम करीबन 8:00 बजे कोटा के दो नामी गैंग में पुरानी रंजिश को लेकर कोटा मेले में मार पीट हो गई । बताया जा रहा है की एक तरफ शूटर ग्रुप और डोंगरीपारा ग्रुप था और दूसरी ओर पुरानीबस्ती ग्रुप। जिसमे एक तरफ तीस से चालीश लोग थे तो वही दूसरी ओर चालीस के आस पास। इन दोनो ग्रुपों के बीच कोटा मेले में बनाए पुलिस चौकी से कुछ दूर पे ही गैंगवार सुरु हो गया। बताया जा रहा हैं की इसमें कुछ लोगों को गंभीर चोटे भी आई है। फिर जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली करीबन सात आठ पुलिस बल द्वारा बलवा कर रहे ग्रुपों पर लाठी चार्ज कर तितर बितर किया गया । जिसमे ये लोग इधर उधर बिखर गय। पर सोचनें की बात यह है की गैंगवार पुरानी रंजिश को लेकर हुआ, क्या कोटा मेला कोई अखाड़ा है ? जहा आम लोगों के बीच में मार पीट किया जाए जिसमे की छोटे छोटे बच्चो , महिलाओं को चोटे आए और हुआ तो मेले में बनाए पुलिस चौकी के पास। क्या कोटा पुलिस का इन गुंडों को कोई खौफ नही है ? हवे की बातो में तो ये भी सुनने को आता है की इन ग्रुपों का उप्पर सब सेट है यहां इनका कोई कुछ नही कर सकता।
दिनों दिन कोटा में बढ़ रहे चाकू बाजी , मार पीट , गुंडा गर्दी और गैंगवार इससे कोटा के आम लोगो में खौफ बढ़ता ही जा रहा है । यहां शासन द्वारा ध्यान भी नही दिया जा रहा । कोटा में ये बढ़ते ग्रुप बाजी के चलते हो रहे गैंगवार में नगर का माहोल दिनों दिन बत से बत्तर होते जा रहा है। जिले में आए नए एस पी को कोटा में बढ़ते गुंडागर्दी की ओर ध्यान देना होगा और कोटा में पदस्थ बलो की संख्या भी बढ़ानी होगी ।
Comments