breaking post New

संभाग बिलासपुर के सभी डाकघरों में 4 अगस्त से एडवांस पोस्टल टेक्नालॉजी प्रणाली होगी चालू,ग्राहकों को मिलेगी आधुनिक सुबिधा।

इस उन्नत टेक्नोलॉजी के बेहतर संचालन के लिए 2 अगस्त को डाकविभाग में काम रहेगा प्रभावित,नही होगा सार्बजनिक लेनदेन।

डाक अधीक्षक विनयप्रसाद ने असुविधा के लिए ग्राहकों से की सहयोग की अपील।

बिलासपुर-- भारतीय डाक विभाग ने एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी को लागू करने की घोषणा की है,यह प्रणाली डिजिटल सेवा में पोस्टऑफिसों के कार्यों को और अधिक एडवांस,स्मार्ट ,त्वरित गति से सेवा प्रदान करने वाला बनाएगी ग्राहकों को अधिक सुबिधा प्राप्त होगी समय भी बचेगा। इस उन्नत डिजिटल पोस्टल सर्बिस को बिलासपुर संभाग में 4 अगस्त से लागू किया जाएगा।

सुरक्षित ट्रांजेक्शन,और एडवांस सुबिधा देने के लिए बिलासपुर संभाग में 2 अगस्त को सार्बजनिक लेनदेन डाकविभाग में बंद रहेगा, 2 अगस्त को रेल ड़ाक सेवा,बुकिंग कार्य बिलासपुर में संचालित रहेगा।

यह अस्थाई सेवा, डेटा माइग्रेशन,सिस्टम बैलिडेशन,और कॉन्फ़िगरेशन प्रक्रियाओं को सुधारने के लिये 2 अगस्त को बंद रखी जायेगीं। जिससे यह एडवांस पोस्टल टेक्नालॉजी प्रणाली सुचारू रुप से चल सके ग्रहनकों को बेहतर,त्वरित सेवा प्रदान की जा सके। इस प्रणाली को ग्राहकों के अधिक इंटरफेस प्रदान करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।

डाक अधीक्षक विनायप्रसाद ने डाकविभाग की अल्पकालीन अस्थाई सेवा बन्द रहने के लिए ग्राहकों से अपील की है कि आप सब सहयोग करें यह उन्नत पोस्टल डिजिटल सेवा बहुत ही एडवांस है इससे लेनदेन में काफी सुबिधा होगी,ग्राहकों को समय भी कम लगेगा, सिस्टम अपग्रेडेशन कार्य मे थोड़ा समय लगता है, उक्त प्रणाली को लागू करने के लिए बैंक प्रबंधन द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इसके चालू होते ही ग्राहकों को बेहतर सुबिधा प्राप्त होगी।
Get Loan

Comments