breaking post New

*खाने वाले आलू की बोरियों के साथ पीने वाले गांजा की तस्करी, पुलिस की बड़ी कार्यवाई,कई तस्कर गिरफ्तार,*

*खाने वाले आलू की बोरियों के साथ पीने वाले गांजा की तस्करी, पुलिस की बड़ी कार्यवाई,कई तस्कर गिरफ्तार,*

*5 तस्करों के साथ 15.05 कीलो गाँजा जब्त,*

*2 कार व एक 12 चक्के का बड़ा ट्रक जब्त,*

*कीमत लगभग 2 करोड़ 25 लाख 75 हजार रुपए की अनुमानित कीमत का गाँजा हुवा जब्त।*

*आई जी  के निर्देश पर वा एस पी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर मिली पुलिस को बड़ी सफलता।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर--ओडिसा से गांजा तस्करी के मामले बिलासपुर रतनपुर केंदा के रास्ते पहले भी कई बार पढ़ने सुनने को मिले है। यह तस्करों का पसन्दीदा रास्ता बना हुआ है।कभी कभी पुलिस को ठोस सूचना मिलने पर बड़ी कामयाबी मिलती है जो इस बार भी मिली।*
*मिली जानकारी के अनुसार ओडिसा  के बलांगीर से एक बड़े ट्रक में आलू भर कर गाड़ी निकलती है और कुछ किलोमीटर चलने के बाद कांटामाल के जंगल से उस ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे 13.30 किलो गांजा लोड करलिया जाता है। और वह ट्रक बेखौफ हो कर सोनपुर के रास्ते बरगढ़ सरिया बरमकेला चंद्रपुर से शिवरीनारायण से होकर बिलासपुर पहुँचता है।और यँहा से रतनपुर केंदा होते हुए कारीआम घाट से बनझोरका के जंगल मे गाड़ी पहूँच जाती है।*

*रतनपुर से रमेश राठौर पिता पारांसु राठौर एक कार क्रमांक सी जी 10 जेड ए 9805 से ट्रक की निगरानी करते हुए  बनझोरका के जंगल तक गया।वहाँ ट्रक को खड़ा करवा कर अपनी कार में रखी तीन बोरियाँ ले कर निकलने वाला ही था कि तभी पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर दबिस दे कर सभी पाँच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक गाड़ी और थी जो ओडिसा से ही फ़ालो कर रही थी उसमें बैठे तस्करो और कार में रखे गाँजे को भी जप्त कर लिया गया,दोनों कारों में 1.75 कीलो गाँजा   मिला। इस तरह कुल 15.05 कीलो गांजा जब्त किया गया,  पूरे गाँजे की कीमत लगभग दो करोड़ पचीस लाख  पचहत्तर हजार रुपये आंकी गई।*

*इतनी बड़ी कार्यवाई आई जी रतन लाल डांगी को मिली सूचना के आधार पर उनके निर्देशन पर हुई। युवराज तिवारी गौरेला थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली  की एक ट्रक 16 सी ई 9563 बिलासपुर होते हुए गौरेला पेंड्रा की तरफ गाँजा लेकर आ रहा है  और उसके पीछे एक सफेद कार ओ डी 02 यस 2343 निगरानी करते चल रही है।थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर उनके निर्देश पर कार्यवाई सुरु हुई इसमे  एस पी  त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन पर ए एस पी प्रतिभा पाण्डेय रामगोपाल करियारे एस डी ओपी अशोक बाड़ेगावकर थाना गौरेला पेंड्रा की संयुक्त करवाई से घेरा बंदी कर पांचो तस्करो को गिरफ्तार किया गया।*
*गिरफ्तार तस्कर आरोपियों में एक गौरेला खोडरी का  36 वर्षीय रमेश राठौर/परसू राठौर है, दूसरा उपेंद्र पासी/ स्व.बड़का पासी 28 साल रोहितास बिहार प्रान्त से, तीसरा दर्शन सिंह/कुलवंत सिंह 49 साल मोदीपारा संभलपुर ओडीसा से, चौथा अनन्द सलमा/घरनी सलमा 28 साल पिपलीपाली बाँध ओडीसा से पाँचवाँ बैसाखू बारीक//घासीराम बारिक 62 साल बेहरापाली बलांगीर ओडीसा से है।*
*यह गाँजा तस्करों पर बड़ी करवाई है पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है अगर ऐसी ही ताबड़तोड़ कार्यवाही पुलिस करती रही तो नसीले पदार्थो के तस्करों के हौसले पस्त हो जायेगे,*

Get Loan

Comments