भाजपा से पार्षद के लिए चुनाव मैदान में कूदे कुशल ब्यवसाई युवा भाजपा नेता नेम सोनी ने जनसम्पर्क में झोंकी ताकत।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा- कोटा चुनाव की तिथि एक एक दिन करके घट रही है।ऐसे में प्रत्याशियों की धड़कने तेज हो गई है और सारी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है।
भाजपा से वार्ड नंबर 8 के पार्षद पद के प्रत्यासी भाजपा नेता नेम सोनी को उम्मीदवार बनाया गया है। इनके लिए यह पहला चुनाव है,इनका राजनीतिक कोई बैक ग्राउंड भी नही है,फिर भी नेम सोनी एक युवा कुशल ब्यवसाई के रूप में अच्छी मिलनसार छबि के रूप में अपनी पहचान बनाई है, समाज सेवा के कार्यों में हमेशा बढ़चढ़ कर काम करते है। मृदुभाषी,सबके दुःख सुख के साथी के रुप मे वार्ड में और नगर में अच्छी पकड़ है।
साफ सुथरी छबि के धनी नेम सोनी ने अपने समर्थकों के साथ जनता के बीच पहुँच कर अपने एवम अध्यक्ष पद में श्रीमती दुर्गेश साहू के लिए कमल फूल छाप में वोट डालने की अपील कर रहे है।
नेम सोनी ने कहा कि- वार्ड की जनता सम्मननीय मतदाताओं,भाई, बहनों,माताओं का पार्षद पद में मुझे और अध्यक्ष के लिए श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू को मतदान के रूप निश्चित रूप से आशीर्वाद मिल रहा है, मैं जीतने के बाद पाँच वर्ष निस्वार्थ भाव से तन,मन से सम्मननीय मतदाताओं,जनता जनार्दन की सेवा एवम विकाश कार्य करूंगा।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि केंद्र में सम्मननीय नरेंद्र मोदी जी की भाजपा की सरकार है औऱ छत्तीसगढ़ में संम्माननीय विष्णुदेव जी की भाजपा की सरकार है। यदि आप के कमल निशान पर मतदान एवम आशीर्वाद से नगरपंचायत कोटा में भाजपा के अध्यक्ष और पार्षद सभी जीत कर आते है तो निश्चित रूप से बिकाश की गंगा बहेगी,चहुमुखी बिकास होगा।
Comments