breaking post New

कोटा में भाजपा - कांग्रेस का प्रचार जोरोंपर..घर घर पहुँच रहे प्रत्यासी, समर्थक।

अटकलों का बाजार हो रहा गर्म..दोनों पार्टियां अंतर्कलह से जूझ रहीं है।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा-बिलासपुर- कोटा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी और कांग्रेश के प्रत्यासी अपने अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़े के साथ घर घर मतदाताओं से संपर्क करने में लगे है।

15 वार्डों की नगरपंचायत में चुनावी शंखनाद हो चुका है। प्रमुख रूप से भाजपा कमल फूल छाप पर और कांग्रेश पार्टी पंजा छाप पर और ब्यक्तिगत छवियों के आधार पर मतदातों से रूबरू होकर मतदान अपने पक्ष में करने का आशीर्वाद मांग रहे है।

मिल रही जानकारी के अनुसार भाजपा में जिनको टिकट नही मिला या कुछ और जो अपना निजी स्वार्थ सिद्ध कर रहे है ऐसे लोग भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के साथ भीतरी घात कर सकते है। जिसका सीधा फायदा काँग्रेश को होगा।ऐसे में भाजपा को डैमेज कंट्रोल करने की जरूरत है। समय बहुत कम है ..पर अभी भी समय है।

ऐसी ही स्थिति काँग्रेश में कुछ जगहों पर प्रत्याशियों के साथ हो सकती है।इस लिए काँग्रेश को इस मामले सतर्कता बरतने की जरूरत है।

बहरहाल यह स्थानीय चुनाव है इसमें ब्यक्तिगत सबंध, ब्यौहार,मतदान में बहुत कम करता है। चुनाव इस समय खरीद फरोख्त का मंहगा हो गया है, बिकास, जैसी बुनियादी बातें किसी के पल्ले नही पड़ती,न मतदाता इनकी बात करते है। अंत मे मत बड़ा न भैया-सबसे बड़ा रुपैया का फार्मूला चुनाव जीताता है ऐसा चुनावी जानकर मानते है। ऐसे में समाज देश की सेवा करने की भावना रखने वाले चुनाव जीतने से कमजोर लोग बंचित राह जाते है।

मतदातों को अपने बिबेक से सत प्रतिसत मतदान करना चाहिये और अपने मनकी अपने पसंद के अच्छे ब्यक्ति को चुनकर स्थानीय सरकार में लाना चाहिए।

Get Loan

Comments