breaking post New

*कोटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 36 घंटे के अन्दर बलात्कार के आरोपी, और गर्भ पात कराने वाले लोगो को किया गरफ्तार, मामला करहीकछार की 13 बर्ष की मूक बधिर लड़की का।*

*कोटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 36 घंटे के अन्दर बलात्कार के आरोपी, और गर्भ पात कराने वाले लोगो को किया गरफ्तार, मामला करहीकछार की 13 बर्ष की मूक बधिर लड़की का।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*30/09 2020*

*बिलासपुर*-- कोटा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 36 घंटे के अन्दर ही 13 बर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए बलात्कार, एवम गर्भपात कराने वाले जैसे लोगो को किया गिरफ्तार।

आरोपी ने 13 बर्ष की कम बोलने वाली लड़की के साथ बेलगहना के पास करहिकछार के सरगुजिहा पारा में किया बलात्कार।

गर्भ ठहरने पर परिजनों ने गर्भपात कराया ,पूरे मामले को दबाने की कोसिश की।

पीड़िता की माँ की रिपोर्ट पर थाने में अपराध दर्ज हुआ।

मामले में दुष्कर्म करने वाला आरोपी वा गर्भपात कराने वाले परिजनों को कोटा  पुलिस ने 36 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।

मामला कुछ इस प्रकार है, ग्राम करही कछार के सरगुजिहापारा में रहने वाली 13 बर्ष की मूक बधिर बालिका का इसके रिस्ते में चाचा का लड़का अजय मिंज, ने तीन चार माह पहले दुष्कर्म किया जिससे बालिका का गर्भ ठहर गया। मामले में पीड़ित बालिका बचपन से ही कम बोल पाती है इस कारण किसी को घटना के बारे में बता नही सकी। कुछ दिन बाद गर्भ ठहरने वा लड़की की तबियत खराब होने पर लड़की के चचा चाची इसे इलाज कराने गनियारी लेकर गये।तब पता चला कि लड़की गर्भ से है।उक्त बालिका से पूछताछ किया गया दुष्कर्म करने वाला लड़का भी पारिवारिक रिस्तेदार होने की वजह से मामले को आपस मे सलाह हो कर दबाया गया। तथा कोरबा से दवाई मंगा कर लड़की का गर्भ पात कराया गया।

पीड़िता की माँ जो कोटा के छात्रावास में प्यून का काम करती है, को उसकी बेटी के साथ उपरोक्त घटना होने की सूचना मिलने पर ग्राम करहीकछार जा कर अपनी बेटी एवम आस पास के मुहल्ले वालों से पूछताछ करने पर घटना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुआ। 

जिस पर पीड़िता की माँ अन्ना मिंज ने थाना कोटा में आकर दुष्कर्म करने वाले एवम गर्भपात कराने वालों के विरुद्ध लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। जिस पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 389/2020 धारा 376, 313, 34, ता.हि. 6 पॉस्को एक्ट कायम कर बिबेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामला गम्भीर होने से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। प्रकरण में श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय, एवम श्री मान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण के, मार्ग दर्शन एवम श्री मान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुविभाग कोटा के निर्देशन पर प्रकरण के नामजद आरोपियों को 36 घन्टे में गिरफ्तार किया गया, वा अन्य आरोपियों की पता तलास की जा रही है।
प्रकरण में नामजद आरोपीगण--1- अजय मिंज पिता लोहरसाय मिंज उम्र 18 साल।
2-दशरथ मिंज पिता स्वर्गीय मनोहर मिंज उम्र 65 साल।
3--सियाराम मिंज पिता दसरथ मिंज उम्र 28 साल।
4-- केलनतरी मिंज पती सियाराम मिंज उम्र 25 साल।
सभी निवासी सरगुजिहा पारा करहीकछार चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश की जाती है।
Get Loan

Comments