breaking post New

शारदीय नवरात्री में.. नव दिन आराधना के बाद .. चंडी माता मंदिर से निकला जवारा.. किया जाएगा बिसर्जन।

वरिष्ठ पुजारी सुदामा तिवारी जी,पुजारी मनोज तिवारी की देखरेख में.. नगर में भ्रमण कराया गया जवारा।

माता के नौ स्वरूपों के प्रतीक.. नौ सुहागिने .. ज्योतिर्मय ज्योति कलश लेकर निकली..जगह जगह की गई पूजा आरती।

प्रशांत गुप्ता
 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा-- कोटा के चंडी माता मंदिर में नव दिन पूजा आरती की गई मंदिर में श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए आना जाना नौ दिन चलता रहा। आठवे दिन अठवाई चढ़ा कर हवन किया और ब्रत धारी लोगों ने नवमी को जवारा का बिसर्जन कर पारन किया।

चंडी माता मंदिर प्रबंधन के द्वारा जवारा आज निकाला गया,नगर भ्रमण मुख्य पुजारी सुदामा प्रसाद तिवारी जी और पुजारी मनोज तिवारी की देख रेख में कराया गया, नगरवासी गली में पानी डाल कर मार्ग सुद्ध किया और अपने घर के सामने जवारा का दर्शन कर देवी माँ के नौ स्वरूपों के प्रतीक नौ ज्योति कलशों की पूजा आरती कर भगवती की आराधना कर सुख, समृद्धि, सुमति,की कामना की और परिवार में नगर में राज्य और देश सहित विश्व मे अमन चैन शांती के लिए प्रार्थना की।

नगर की शीतला माता मंदिर जो बड़ी मढिया के नाम से प्रसिद्ध है वंहा भी जवारा बिसर्जन किया जाएगा। जवारा दर्शन के लिए नगर के लोग इंतजार करते रहते है।
Get Loan

Comments